Signs From Crows: सनातन धर्म में पितृ यानी पितरों की पूजा का खास महत्व है. मान्यता है कि जिन लोगों के पितृ उनसे खुश होते हैं, उनके जीवन में सदा खुशहाली रहती है. साथ ही वंश की वृद्धि होती है और घर वालों को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है. हालांकि, कुछ विशेष तरीकों व उपायों से आप जान सकते हैं कि आपके पितृ आपसे खुश हैं या नहीं. इसके अलावा कौआ के जरिए भी पितृ अपना संदेश भेजते हैं क्योंकि इन्हें पितरों का दूत माना जाता है.
आज हम आपको शकुन शास्त्र की मदद से ये बताने जा रहे हैं कि कौआ सिर छूकर जाए तो क्या होता है. साथ ही इससे मिलने वाले अन्य संकेतों के बारे में आप जान पाएंगे.
कौआ सिर छूकर जाए तो क्या होता है?
कौआ का सिर को छूकर जाना शुभ होता है. शकुन शास्त्र के अनुसार, ये संकेत है कि आपके पितृ आपसे खुश हैं और उनका आशीर्वाद आपके ऊपर बना हुआ है. साथ ही इसे भविष्य में किसी बड़े व सकारात्मक बदलाव से जोड़ा जाता है.
कौआ का सिर पर चोंच मारना कैसा होता है?
शकुन शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, कौआ का सिर पर चोंच मारना शुभ नहीं होता है. ये दर्शाता है कि आने वाले समय में आपको पैसों की कमी, खराब सेहत, गृह क्लेश या अन्य किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा इसे शनि दोष और पितृ दोष का भी अहम संकेत माना जाता है.
कौआ का पैर मारना कैसा होता है?
यदि किसी व्यक्ति को कौआ ने पैर मारा है तो ये शुभ नहीं है. शकुन शास्त्र के अनुसार, ये दर्शाता है कि आने वाले समय में आप किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं. ऐसे में आपको हर मामले में सावधान रहने की जरूरत है. खासकर, धन और अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें.
कौआ का बीट गिरना शुभ या अशुभ?
शकुन शास्त्र के अनुसार, कौआ का व्यक्ति के ऊपर बीट (मल) करना एक अशुभ है. इसे भविष्य की किसी अनहोनी घटना से जोड़ा जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.