June Horoscope 2026: मेष समेत इन 5 राशियों को जून में महालाभ होने के योग; गुरु, शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध करेंगे सिंगल राशि गोचर
June Horoscope 2026: जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई की तरह 2026 का जून भी ज्योतिषीय दृष्टि से खास है क्योंकि इस दौरान कई महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर हो रहा है. हालांकि, यहां पर आप जून 2026 में होने वाले गुरु, शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध ग्रह के सिंगल राशि गोचर की तिथि और प्रभाव के बारे में जानेंगे.

गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति ग्रह सबसे पहले 2 जून 2026 को कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिसके बाद 8 जून को शुक्र ग्रह का कर्क राशि, 15 जून को सू्र्य ग्रह का मिथुन राशि, 21 जून को मंगल ग्रह का वृषभ राशि और अंत में 22 जून 2026 को बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर होगा. समय-समय पर जून में होने वाले इन 5 ग्रहों के सिंगल राशि गोचर से किन 5 राशियों को लाभ होगा, आइए उनके नाम और राशिफल के बारे में जानें.
मेष राशि (Aries)-
2 / 6ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी. साथ ही प्रमोशन मिलने की संभावना है. यदि आप कोई साइड बिजनेस करते हैं तो उससे अच्छी इनकम होगी. इसके अलावा घर के वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.
सिंह राशि (Leo)-
3 / 6जिन लोगों ने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए अप्लाई किया हुआ है, उनकी वहां पर बात बन जाएगी. लव लाइफ में स्थिरता रहने से विवाहित जातक खुश रहेंगे. साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी. ये भी पढ़ें- Shukra Ketu Yuti 2026: तुला समेत इन 5 राशियों के मजे में कटेंगे ये 29 दिन, सिंह राशि में बनेगी शुक्र-केतु की युति
तुला राशि (Libra)-
4 / 6नई कंपनी में नौकरी ज्वाइन करने का फैसला सही साबित होगा. यदि आप किसी संपत्ति को लेने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं तो अब कामयाबी मिलेगी. साथ ही घर का वातावरण बढ़िया रहेगा.
मकर राशि (Capricorn)-
5 / 6समय पर टारगेट पूरा करने से ऑफिस में आपकी तारीफ होगी. साथ ही बॉस आपको अच्छा इंक्रीमेंट देने के बारे में विचार कर सकता है. घर में यदि बार-बार क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो रही है तो झगड़े का Permanent Solution मिलेगा. ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: देर रात बुध ने किया नक्षत्र गोचर, मिथुन समेत इन 5 राशियों के लिए खुले बंद पड़े खुशियों के द्वार
मीन राशि (Pisces)-
6 / 6करियर में आगे बढ़ने के बार-बार नए मौके मिलेंगे, जिससे जीवन में स्थिरता आएगी. इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार होने के भी संकेत मिल रहे हैं. घर के वातावरण की बात करें तो उसमें काफी सुधार देखने को मिलेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)