Unlucky Zodiac Signs: मंगल-वरुण का पंचांक योग बदलेगा खेल, 22 जुलाई 2026 से बढ़ेगी मिथुन समेत 5 राशियों की मुश्किलें
Panchak Yog 2026: जुलाई 2026 में 22 तारीख को पंचांक योग बन रहा है. इस बार पंचांक योग का बनना कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा. चलिए जानें 22 जुलाई को किस समय और किन ग्रहों की विशेष स्थिति से पंचांक योग बनेगा. इसी के साथ आप उन 5 राशियों के बारे में जान पाएंगे, जिनके जातकों के लिए पंचांक योग का बनना शुभ नहीं रहेगा.

ग्रहों की विशेष स्थिति से समय-समय पर पंचांक योग बनता है, जिसका राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर ग्रह मंगल और वरुण एक-दूसरे से 72 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे पंचांक योग बनेगा. इस बार पंचांक योग का बनना कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा. आज यहां पर आप उन्हीं 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों के लिए मंगल और वरुण का जुलाई 2026 में पंचांक योग का बनना अशुभ रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini)-
2 / 6विवाहित जातकों को पुरानी बातों को सुलझाने का मौका नहीं मिलेगा, जिससे आपके रिश्ते और ज्यादा बिगड़ जाएंगे. साथ ही धन की कमी का अहसास इस दौरान आपको होगा. इसके अलावा किसी लकड़ी के सामान से आपको गंभीर चोट लग सकती है.
कन्या राशि (Virgo)-
3 / 6विवाहित जातकों को घर के पुराने मुद्दों को सुलझाने का अवसर नहीं मिलेगा. साथ ही इनकम को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं रहेंगे. इसके अलावा ऊंचाई से गिरने से आपको गंभीर चोट लग सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)-
4 / 6घर में खुशहाली का माहौल नहीं रहेगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो बेहद कमजोर रहेगी. इसके अलावा पुराने निवेश से भी इस दौरान आपको लाभ नहीं होगा. साथ ही गले व कान की समस्या से आप ग्रस्त रहेंगे. ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2026: शनि की राशि मकर में स्थित चंद्रमा चमकाएंगे मेष समेत 5 राशियों का भाग्य, मिलेगी मनचाही खुशी
मकर राशि (Capricorn)-
5 / 6सोचे हुए कार्य इस बार भी पूरे नहीं हो पाएंगे, जिसकी वजह से तनाव रहेगा. साथ ही पैरों में दर्द व भारीपन की समस्या आपको रहने वाली है. इसके अलावा आर्थिक संकट का सामना करने से भी आप बच नहीं पाएंगे. ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2026: 24 जुलाई तक वृषभ समेत इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वक्री हुए बुध
कुंभ राशि (Aquarius)-
6 / 6आर्थिक तंगी में रहने से आपका मानसिक तनाव रहेगा. साथ ही आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा और घर वालों से आपका बात-बात पर झगड़ा होगा. इसके अलावा किसी कानूनी मामले में आप बेवजह फंस सकते हैं. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)