Chandra Gochar 2026: शनि की राशि मकर में स्थित चंद्रमा चमकाएंगे मेष समेत 5 राशियों का भाग्य, मिलेगी मनचाही खुशी

Chandra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह यानी चंद्रमा का खास महत्व है, जिनका दो से तीन दिन में राशि गोचर होता है. इस बार चंद्रमा ने मकर राशि में गोचर किया है, जिसके स्वामी शनि हैं. यहां पर आप जानेंगे कि किन 5 राशियों के लोगों के लिए चंद्रमा का ये गोचर शुभ रहा है.

Chandra Gochar 2026
1 / 6

1 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजकर 31 मिनट पर चंद्रमा ने शनि की राशि मकर में गोचर किया है. अब 4 जुलाई की सुबह 12 बजकर 48 मिनट तक चंद्रमा मकर राशि में ही रहेंगे. वहीं, इससे पहले चंद्रमा धनु राशि में संचार कर रहे थे. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो मन, माता, जल, सौंदर्य, शांति, मानसिक स्थिति और भावनाओं के दाता ग्रह चंद्रमा के इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ 5 राशियों को होने वाला है. चलिए जानें ये लकी 5 राशियां कौन सी हैं.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 6

किस्मत का साथ मिलने से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी. साथ ही आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास आपको निराश नहीं करेंगे. यदि घर वालों से आपके रिश्ते खराब चल रहे हैं तो बातचीत से स्थिति ठीक हो सकती है. ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2026: 24 जुलाई तक वृषभ समेत इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वक्री हुए बुध

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि (Cancer)-3 / 6

करियर में आगे बढ़ने की नई उम्मीद बच्चों को नजर आएगी. साथ ही आर्थिक परेशानियां दूर होंगी. इसके अलावा बिजनेस में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करना लाभ का सौदा साबित होगा. ये भी पढ़ें- Numerology: इन 2 मूलांक वालों के तलाक होने की होती है सबसे ज्यादा संभावना, ऐसा कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र का गणित

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि (Libra)-4 / 6

यदि घर वालों से कोई पुरानी अनसुलझी समस्या है तो उसे सुलझाने का मौका मिलेगा. इसके अलावा लंबे वक्त से ऑफिस से संबंधित अटके कार्य गति पकड़ेंगे. साथ ही आपकी साख बढ़ेगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि (Scorpio)-5 / 6

लव लाइफ में बिगड़ी स्थिति को सुधारने का मौका जल्द ही इस राशि के लोगों को मिलेगा. इस दौरान कारोबार में कोई नया समझौता भी हो सकता है, जो कि आपके लिए बढ़िया रहेगा.

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि (Pisces)-6 / 6

अपने सपने को पाने के लिए की गई युवाओं की मेहनत रंग लाएगी. उम्मीद है कि इस बार माता-पिता को आपके ऊपर गर्व करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा नई पार्टनरशिप से लंबे समय तक कारोबारियों को लाभ होगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन