
1 / 8
दक्षिण कोरिया के Jeju Island पर भारतीय नागरिकों को वीजा-फ्री यात्रा की सुविधा दी जाती है. हालांकि हाल ही में भारतीय इन्फ्लुएंसर के साथ हुए घटनाक्रम के बाद भारत सरकार और भारतीय दूतावास ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही ऐसे में जेजू द्वीप की खूबसूरती के साथ-साथ वहां के नियम और जरूरी सावधानियों के बारे में जानना बेहद जरूरी हो गया है.

2 / 8
Jeju Island दक्षिण कोरिया का एक बेहद खूबसूरत द्वीप है. यहां साफ समुद्र, हरे-भरे पहाड़, झरने और ज्वालामुखी से बनी चट्टानें देखने को मिलती हैं. यही वजह है कि इसे यूनेस्को की प्राकृतिक धरोहर में भी शामिल किया गया है.

3 / 8
South Korea का ये द्वीप हनीमून, फैमिली ट्रिप और नेचर लवर्स के लिए पसंदीदा जगह माना जाता है. यहां की लोकल संस्कृति, समुद्री भोजन और शांत माहौल पर्यटकों को खास अनुभव देता है.

4 / 8
भारतीयों के लिए वीजा फ्री यात्रा की सुविधा है. जेजू द्वीप पर भारतीय नागरिक बिना वीजा के जा सकते हैं, लेकिन ये सुविधा सिर्फ इस द्वीप तक सीमित होती है. मेन लैंड यानी सियोल या बाकी शहरों में जाने के लिए अलग वीजा जरूरी होता है.

5 / 8
वीजा-फ्री का मतलब ये नहीं कि एंट्री पक्की है. इमिग्रेशन अधिकारी यात्रियों की पूरी जांच करते हैं. अगर उन्हें यात्रा का उद्देश्य साफ नहीं लगा या दस्तावेज अधूरे मिले, तो वो देश में प्रवेश से मना कर सकते हैं. यात्रियों से होटल बुकिंग, रिटर्न टिकट, कितने दिन रुकना है, कहां-कहां घूमना है और खर्च के लिए कितने पैसे हैं, इन सभी बातों की जानकारी मांगी जाती है.

6 / 8
इंडियन एम्बेसी ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि जेजू जाने वाले भारतीय यात्री पूरे और सही दस्तावेज साथ रखें. सोशल मीडिया पर गलत या अधूरी जानकारी के भरोसे यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है.

7 / 8
यात्रा से पहले ये जरूरी कागजात बेहद जरूरी हैं. यात्रियों को वैध पासपोर्ट, रिटर्न फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, पूरा ट्रैवल प्लान और पर्याप्त पैसे का प्रमाण अपने साथ रखना चाहिए. ये दस्तावेज इमिग्रेशन के समय बहुत काम आते हैं.

8 / 8
नियम तोड़ने पर हो यात्रियों को परेशानी हो सकती है. अगर नियमों का पालन नहीं किया गया, तो यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोका जा सकता है, पूछताछ हो सकती है या फिर उसी फ्लाइट से वापस भेजा जा सकता है. अगर यात्री सभी नियमों को समझकर और तैयारी के साथ जेजू द्वीप जाते हैं, तो ये यात्रा सुरक्षित, सुंदर और यादगार साबित हो सकती है.