Rajya Sabha Election: 19 कैंडिडेट निर्विरोध बने सांसद, राज्यसभा में कितना बढ़ा BJP-NDA का कुनबा और कहां फंसा पेंच?

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए 18 जून को वोटिंग से पहले ही खेला हो गया है। 24 सीटों के चुनाव परिणाम पहले ही सामने आ गए हैं। इनमें से 19 सीटें निर्विरोध BJP-NDA ने जीती हैं, वहीं 5 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं।

rajya sabha election 2026
1 / 6

राज्यसभा में 19 सांसद निर्विरोध चुने जाने के बाद BJP-NDA का कुनबा और बढ़ गया है, यानी राज्यसभा में NDA के सांसदों की संख्या अब 148 हो गई है। इसमें BJP के 113 सांसद हैं, वहीं सहयोगी दलों के 35 सांसद हैं।

विज्ञापन

इन 12 राज्यों की 26 सीटें खाली थीं

इन 12 राज्यों की 26 सीटें खाली थीं2 / 6

बता दें कि 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग है। मध्य प्रदेश की 3, राजस्थान की 3, झारखंड की 2, गुजरात की 4, कर्नाटक की 4, आंध्र प्रदेश की 4, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश की 1-1 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद महाराष्ट्र की एक सीट और AIDMK नेता शनमुगम के इस्तीफे और विधानसभा में जाने के बाद तमिलनाडु की खाली सीट पर उपचुनाव होगा।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त

मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त3 / 6

बता दें कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त हो गया है। निर्वाचन आयोग और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यहां से भाजपा के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध सांसद चुने गए। तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट सांसद बने हैं। रिटर्निंग आफिसर अरविंद शर्मा ने तीनों को प्रमाण पत्र सौंप दिया है। यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव में वोट कैसे हो सकता है रद्द, क्या है और क्यों खास है ‘बैंगनी’ पेन?

कर्नाटक और गुजरात में ये कैंडिडेट निर्विरोध चुने गए

कर्नाटक और गुजरात में ये कैंडिडेट निर्विरोध चुने गए4 / 6

कर्नाटक से राज्यसभा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मंसूर अली खान और पवन खेड़ा को निर्विरोध चुन लिया गया है। वहीं BJP के उम्मीदवार एम नागराज भी चुने गए हैं। चारों सदस्यों का कार्यकाल 25 जून को खत्म हो रहा है। गुजरात में BJP के सभी 4 उम्मीदवार राजूभाई शुक्ला, मानसिंह परमार, मुकेशभाई राठवा और जितेंद्र कंजारिया भी निर्विरोध सांसद चुन लिए गए। कांग्रेस ने यहां से कोई उम्मीदवार चुनावी रण में नहीं उतारा था।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश और राजस्थान से इन्हें चुना गया

आंध्र प्रदेश और राजस्थान से इन्हें चुना गया5 / 6

आंध्र प्रदेश से NDA के चारों उम्मीदवार बश्याम रामकृष्ण, लिंगमनेनी रमेश, सी. विजय और सना सतीश बाबू निर्विरोध सांसद चुन लिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी आर वनिता रानी ने इनके निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। रामकृष्ण, विजय और सतीश बाबू TDP से हैं, जबकि रमेश जनसेना से हैं। यह भी पढ़ें: Explainer: राज्यसभा चुनाव कैसे होता है, कौन करता है वोटिंग, किस फॉर्मूले से तय होती है जीत? राजस्थान में भी तीनों उम्मीदवार BJP के सतीश पूनिया,अलका गुर्जर तथा कांग्रेस के नीरज डांगी निर्विरोध सांसद चुने गए। नेशनल पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेम्स के संगमा को मेघालय से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिया गया। मणिपुर से भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अधिकारिमयुम शारदा देवी और अरुणाचल प्रदेश से वरिष्ठ भाजपा नेता ताई तागाक को भी निर्विरोध सांसद चुन लिया गया।

उपचुनाव वाली तीनों सीटें भी भर गईं

उपचुनाव वाली तीनों सीटें भी भर गईं6 / 6

महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई सीट के लिए हुए उपचुनाव में राकांपा के राजेंद्र जैन निर्विरोध सांसद चुने गए है। तमिलनाडु से कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण चक्रवर्ती को चुना गया। उन्हें सत्ताधारी दल TVK के समर्थन से जीत मिली।ओडिशा में BJP उम्मीदवार देबाशीष सामंतराय को चुना गया। सामंतराय बीजद छोड़ने और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद 26 मई को BJP नेता बने थे और उपचुनाव के लिए अकेले उम्मीदवार थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन