Aadhaar Card New Update: आधार कार्ड धारकों के लिए UIDAI का बड़ा ऐलान, अब 31 दिसंबर 2026 तक फ्री मिलेगी ये सर्विस
देशभर के आधार कार्ड धारकों के लिए UIDAI ने बड़ा ऐलान किया है। एक सर्विस की समयावधि बढ़ाकर आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी गई है। अगर आधार कार्ड में ईमेल ID अपडेट नहीं है या पुरानी ईमेल ID को नई से रिप्लेस करना चाहते हैं तो नया अपडेट आपके बड़े काम का है।

आधार सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
2 / 5ईमेल ID को लेकर UIDAI के नए फैसले से करोड़ों आधार धारकों का फायदा होगा। क्योंकि वे घर बैठे ही ईमेल ID अपडेट कर सकेंगे। आधार सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ऐसे में अगर आधार ईमेल ID से लिंक नहीं या पुरानी ईमेल ID बदलती है तो यह अच्छा मौका है।
पहले वसूली जाती थी 75 रुपये फीस
3 / 5UIDAI पहले ईमेल ID अपडेट करने के लिए 75 रुपये फीस वसूलता था और साथ में GST भी कटता था। लेकिन अब 31 दिसंबर तक ईमेल ID फ्री में अपडेट करने की घोषणा UIDAI ने की है। आधार कार्ड यूजर्स कोई अतिरिक्त खर्च किए बिना घर बैठे अपनी ईमेल ID अपडेट कर सकेंगे।
ईमेल ID अपडेट करना क्यों जरूरी?
4 / 5दरअसल, आजकल हर काम के लिए आधार कार्ड जरूरी है। बैंक सर्विस, इंश्योरेंस क्लेम, गवर्नमेंट स्कीम, डिजिटल वेरिफिकेशन और ऑनलाइन सर्विस का फायदा उठाने के लिए ईमेल ID की जरूरत पड़ती है। अगर आधार कार्ड में ईमेल ID अपडेट और सही होगी तो किसी भी अपडेट, नोटिफिकेशन या डिजिटल सर्विस का लाभ उठाना आसान हो जाएगा। पुरानी या गलत ईमेल होने पर मुश्किल आएगी।
आधार कार्ड में ईमेल ID कैसे अपडेट करें?
5 / 5मोबाइल में UIDAI का नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करें और आधार नंबर या फेस ऑथेंटिकेशन या अन्य वेरिफिकेशन वाला तरीका अपनाकर लॉगइन करें। Update Aadhaar या Update Email Address के ऑप्शन पर टैप करें। नई Email ID सबमिट करके रूल्स को फॉलो करें और अपडेटशन के लिए रिक्वेस्ट सबमिट करें, जिसके बादस सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
