Aadhaar Card Photo Rules: आधार कार्ड की फोटो कितनी बार बदलवा सकते? जानें तस्वीर को लेकर UIDAI के 10 नियम
आधार कार्ड आज भारतीयों की पहचान का सबसे अहम और बड़ा डॉक्यूमेंट है। लेकिन अकसर फोटो के चक्कर में लोगों को रिजेक्शन और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आधार कार्ड बनवाने से पहले आपको UIDAI की ओर से आधार कार्ड की फोटो को लेकर बनाए गए नियमों, फोटो बदलवाने या अपडेट कराने से जुड़े प्रोसेस के बारे में पता होना चाहिए।

आधार कार्ड की फोटो समय-समय पर बदलवा लेनी चाहिए। क्योंकि बचपन से लेकर बुढ़ापे तक उम्र के हर पड़ाव पर चेहरे का लुक बदल जाता है। इस बदलते लुक के साथ आधार कार्ड की फोटो का बदलना भी जरूरी है, ताकि आधार कार्ड धारक की पहचान हो सके। UIDAI अपने ग्राहकों को फोटो बदलने की सुविधा देता है और इसके लिए आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।
कैसे बदलवाएं आधार कार्ड की फोटो?
2 / 6अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या एनरोलमेंट सेंटर पर जाएं। आधार अपडेट फॉर्म लेकर उसमें मांगी गई जानकारी भरें। केंद्र अधिकारी फॉर्म लेकर अपनी पहचान वेरिफाई करने के लिए फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करेंगे। फिर अधिकारी नई फोटो क्लिक करेगा। फोटो अपडेशन के लिए निर्धारित 125 रुपये फीस लेगा और रसीद देगा। 30 दिन के अंदर फोटो बदल जाएगी। यह भी पढ़ें: ट्रेन पकड़ ली, लेकिन Aadhaar Card रह गया घर पर? टीटीई (TTE) भी नहीं रोकेगा, बस अपनाएं यह आसान तरीका!
आधर कार्ड की फोटो खिंचवाने के नियम
3 / 6UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड की फोटो बदलवाने के लिए पहले से खींची हुई फोटो देने की जरूरत नहीं है। बल्कि आधार सेवा केंद्र के अधिकारी मौके पर ही आपकी फोटो क्लिक करेंगे। इसके लिए हर केंद्र के अंदर एक वेबकैम लगा होता है, जिसमें आपकी लाइव फोटो क्लिक होगी।
फोटो का बैकग्राउंड और पोस्चर कैसा?
4 / 6नियमों के अनुसार, आधार कार्ड के लिए क्लिक होने वाली फोटो बिल्कुल साफ, रंगीन और हाई क्वालिटी की होनी चाहिए। फोटो क्लिक कराते समय बैकग्राउंड भी बिल्कुल साफ, सादा, सफेद या हल्के रंग का होना चाहिए। आपका चेहरा, आंखें और कान कैमरे में बिल्कुल स्पष्ट दिखाई देने चाहिए। यह भी पढ़ें: Aadhaar Card New Rules: आधार कार्ड धारकों के लिए नया नियम, अब इस देश में सिर्फ ID दिखाकर नहीं मिलेगी एंट्री
मुस्कुराने और दांत दिखाने की मनाही
5 / 6आधार सेवा केंद्र का ऑपरेटर जब आधार कार्ड के लिए आपकी फोटो क्लिक करे तो सुनिश्चित करें कि कमरे या केबिन में लाइटिंग सही और रोशनी पूरी हो। कैमरे की ओर देखते हुए चेहरे पर नॉर्मल एक्सप्रेशन रखें। आंखें पूरी तरह खुली होनी चाहिए। ज्यादा मुस्कुराना या दांत दिखाना मना है, नहीं तो पहचान गलत होगी।
फोटो बदलने या अपडेट कराने के नियम
6 / 6फोटो बदलवाने या अपडेट कराने के लिए सेंटर पर ही जाना होगा। UIDAI फोटो बदलने के लिए ऑनलाइन सर्विस नहीं देता। वहीं फोटो बदलवाने के लिए किसी तरह का कोई पहचान पत्र, घर के पते का प्रमाण देने की जरूरत नहीं। वहीं जितनी बार चाहें आधार कार्ड की फोटो बदलवा सकते हैं, कोई सीमा नहीं।