
1 / 8
खुशखबरी! भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर (IAF Agniveer Vayu Age Limit Increase 2026) 22 वर्ष कर दी है. जानें कब फिर से खुलेगा आवेदन पोर्टल और किन्हें मिलेगा फायदा.

2 / 8
भारतीय वायु सेना (IAF) ने उन युवाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है जो देश की रक्षा के लिए आसमान में ऊंची उड़ान भरने का सपना देख रहे हैं. इंडियन आर्मी के नक्शेकदम पर चलते हुए अब वायु सेना ने भी अग्निवीर वायु (Agniveer Vayu) भर्ती की अधिकतम आयु सीमा में 1 साल की छूट देने का बड़ा ऐलान किया है. देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए यह किसी सुपरसोनिक सरप्राइज से कम नहीं है.

3 / 8
भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा के नियमों में बदलाव कर दिया है. अब युवा अपने सपनों को एक साल और ज्यादा वक्त दे सकेंगे. वायु सेना की इस नई उड़ान से उन हजारों युवाओं को दूसरा मौका मिलेगा जो उम्र की वजह से रेस से बाहर हो गए थे.

4 / 8
क्या हुआ है बड़ा बदलाव? : अब तक अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आयु सीमा साढ़े 17 से 21 वर्ष हुआ करती थी. लेकिन नए आदेश के बाद अब अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है.

5 / 8
आवेदन की खिड़की फिर से खुलेगी!: वायु सेना ने साफ किया है कि इस फैसले का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के लिए आवेदन विंडो (Application Window) एक बार फिर से खोली जाएगी. जो युवा पहले अपनी उम्र 21 साल पार कर जाने के कारण फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब नए पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे.

6 / 8
क्यों लिया गया यह फैसला? : ये फैसला बेसिकली आर्मी के साथ तालमेल बिठाने के लिए लिया गया है. हाल ही में इंडियन आर्मी ने भी अपनी भर्ती में उम्र सीमा बढ़ाई थी, जिसके बाद वायु सेना से भी ऐसी ही मांग की जा रही थी.इस फैसले के बाद ज्यादा युवाओं को मौका मिल सकेगा. : कोरोना काल और भर्ती प्रक्रियाओं में हुए बदलावों के कारण कई योग्य युवाओं का मौका हाथ से निकल गया था, उन्हें यह बोनस ईयर संजीवनी की तरह काम करेगा. उम्र सीमा बढ़ने से सेना को ज्यादा अनुभवी और शारीरिक रूप से परिपक्व युवाओं का बड़ा पूल मिलेगा.

7 / 8
तैयारी शुरू कर दें : आयु सीमा के अलावा बाकी शैक्षणिक योग्यताएं (10+2 विद साइंस या नॉन-साइंस) पहले जैसी ही रहेंगी. बहुत जल्द agnipathvayu.cdac.in पर संशोधित नोटिफिकेशन और नई तारीखों का ऐलान होगा. उम्र में छूट का मतलब यह नहीं कि मानकों में ढील मिलेगी. अपनी दौड़ और फिजिकल ट्रेनिंग में कोई कमी न छोड़ें.

8 / 8
जोश अब हाई रहेगा : सरकार के इस फैसले से रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के बीच खुशी की लहर है. अब 22 साल का होने तक भी वर्दी पहनने का सपना जिंदा रहेगा. तो देर किस बात की? अपनी तैयारी को आफ्टरबर्नर मोड में डालें.