
1 / 7
Holi 2026: बॉलीवुड सेलेब्स के बीच होली का अलग ही सेलिब्रेशन देखने को मिला. कैटरीना कैफ से लेकर कृति सेनन तक ने अपने परिवार के साथ मिलकर होली सेलिब्रेट की. वहीं अब सोशल मीडिया पर इन सितारों के होली सेलिब्रेशन के फोटोज वायरल हो रहे हैं. गुलाल में रंगे इन सितारों के चेहरे भी फोटोज में काफी कलरफुल लग रहे हैं. चलिए इन सितारों की फोटोज पर एक नजर डालते हैं.

2 / 7
कैटरीना कैफ ने हर साल की तरह इस साल भी अपने ससुराल वालों के साथ होली सेलिब्रेट की. कैटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल, सनी कौशल और अपनी बहन इसाबेल कैफ के साथ फोटो शेयर की. इन फोटोज में सभी के चेहरे पर गुलाल लगा है.

3 / 7
शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने भी बड़ी ही धूमधाम से होली के त्योहार कर जश्न मनाया. उन्होंने अपने घर में होली का जश्न रखा, जहां कईं सितारे शामिल हुए. होली सेलिब्रेशन की फोटोज शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की.

4 / 7
सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने भी जबरदस्त अंदाज में होली मनाई. सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति कुणाल के साथ फोटो शेयर की, जिसमें दोनों के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ है. इन फोटोज में सोहा और कुणाल की बेटी भी नजर आ रही हैं.

5 / 7
रणदीप हुड्डा ने अपनी पति लिन लैशराम के साथ होली का त्योहार मनाया. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर की. बता दें जल्द ही रणदीप हुड्डा और लिन लैशराज पैरेंट्स बनने वाले हैं.

6 / 7
वरुण धवन और नताशा भी खूब होली खेलते नजर आए. वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ कुछ प्यार भरे फोटोज शेयर किए. इन फोटोज में दोनों के चेहरे गुलाल से रंगे हुए हैं. फैंस को भी दोनों की फोटोज काफी पसंद आ रही हैं.

7 / 7
कृति सेनन ने अपनी फैमिली के साथ रंगों से भरे इस होली के त्योहार को सेलिब्रेट किया. कृति के साथ उनकी बहन नूपुर सेनन भी नजर आईं. बता दें शादी के नूपुर सेनन की ये पहली होली है, जो उन्होंने अपने परिवार के साथ ही मनाई.