सुबह झटके से उठते हैं तो हो सकती है यह गंभीर समस्या, रीढ़ के डॉक्टर ने बताया बेड से उठने का सही तरीका
Correct Way To Get Up From Bed: सुबह के समय सोने के बाद अगर बेड से सही तरह से ना उतरा जाए तो इससे रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं. ये दिक्कतें आगे चलकर क्रोनिक कमर दर्द की वजह भी बन सकती हैं.

Spinal Health: ऐसी कई चीजें हैं जो हमें कोई सिखाता नहीं है बल्कि हम खुद ही सीख जाते हैं, जैसे बेड से उतरना. बिस्तर से किस तरह उतरा जाता है यह कोई सिखाता नहीं है लेकिन गलत तरह से उठने की यह छोटी सी गलती आपकी रीढ़ पर भारी पड़ सकती है. एंडोस्कॉपिक न्यूरो स्पाइन सर्जन डॉ. चंद्रतेज कदम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि बिस्तर से गलत तरह से उतरने पर क्या होता है और सही तरह से उतरने का क्या तरीका है.
बेड से उतरने का सही तरीका
2 / 7डॉक्टर बताते हैं कि लोग अक्सर ही सुबह बिस्तर से झटके से उठ जाते हैं. लेकिन, ऐसा करने पर आपकी रीढ़ की दिक्कतें बढ़ सकती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह के समय मसल्स ज्यादातर अकड़ी हुई रहती हैं. ऐसे में अचानक से उठा जाए तो डिस्क पर प्रेशर आ सकता है.
स्पाइनल दिक्कतें
3 / 7अगर आप पहले से ही डिस्क बल्ज या डिस्क प्रोट्यूजन या ऐसी ही किसी रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कतों से परेशान हैं तो ये दिक्कतें बिस्तर से सही तरह से ना उठने की आदतों की वजह से और बढ़ सकती हैं.
सुबह बेड से कैसे उतरें
4 / 7अगर आप बिस्तर पर पीठ के बल सोते हैं तो सुबह उठने के लिए हल्की करवट लें और धीरे-धीरे दोनों पैरों को बेड कि किनारे लाकर नीचे लाएं जिससे आपका वजन पूरे शरीर में शिफ्ट हो जाए. अब जो हाथ ऊपर की तरफ है उसे बेड पर रखकर प्रेशर लगाकर सीधे बैठ जाएं. इससे रीढ़ पर किसी तरह का प्रेशर नहीं आता है.
करें हल्की स्ट्रेचिंग
5 / 7डॉक्टर बताते हैं कि अगर आपको डिस्क बल्ज जैसी दिक्कत है तो सही तरह से बेड से उठने की आदत से आपकी रीढ़ में आगे चलकर कोई दिक्कत नहीं आएगी. इसके बाद नॉर्मल स्ट्रेचिंग करके आप अपना दिन शुरू कर सकते हैं.
उछलकर उतरने पर क्या होता है
6 / 7बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे बिस्तर से लगभग उछलते हुए उतरते हैं. ऐसा करने पर ओर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन ट्रिगर हो सकती है जिससे ब्लड प्रेशर अचानक से गिर जाता है और चक्कर आ सकता है या आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है.
बेड पकड़कर उठने से क्या होता है
7 / 7अगर आप बेड का हेडबोर्ड पकड़कर या अपने पार्टनर के सहारे से उठते हैं तो इससे आपकी गर्दन और कंधों पर झटका लग सकता है. यह भी पढ़ें - बच्चों को रोजाना कितने बजे सोना चाहिए? डॉक्टर ने बताया बच्चों को रात में जल्दी सुलाने का तरीका अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.