
1 / 8
Sugar Ke Lakshan: डायबिटीज या मधुमेह को आम भाषा में शुगर कहा जाता है. यह एक क्रोनिक कंडीशन है जिसमें शरीर ब्लड शुगर को कंट्रोल नहीं कर पाता है और व्यक्ति का ब्लड शुगर घटता बढ़ता रहता है. हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग दिक्कतों की वजह बनती है. ऐसे में वक्त रहते डायबिटीज को पहचानकर मैनेज करना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए डायबिटीज के शुरुआती लक्षण (Diabetes Symptoms) कैसे नजर आते हैं और किस तरह इन लक्षणों की पहचान करके डायबिटीज को मैनेज किया जा सकता है.

2 / 8
डायबिटीज का एक शुरुआती लक्षण यह है कि व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने लगता है. खासतौर से रात के समय पेशाब आता है.

3 / 8
जरूरत से ज्यादा प्यास लगती है और मुंह सूखने लगता है. डायबिटीज का शिकार होने पर व्यक्ति को बहुत ज्यादा भूख भी लगती है.

4 / 8
शुगर का एक शुरुआती लक्षण यह भी है कि व्यक्ति को बिना ज्यादा मेहनत किए थकान महसूस होती है.

5 / 8
देखने में दिक्कत आना भी डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है. व्यक्ति की नजरें धुंधली होने लगती हैं.

6 / 8
शरीर पर घाव हो जाए तो वह जल्दी भरता नहीं है. खासतौर से पैर पर लगे घाव भरने में देरी लगाते हैं.

7 / 8
त्वचा का काला नजर आना या वेलवेट की तरह का टेक्सचर हो जाना भी डायबिटीज का लक्षण होता है.

8 / 8
डायबिटीज हो जाने पर व्यक्ति का वजन बिना कोशिश के भी कम होना शुरू हो जाता है. ऐसा टाइप 1 डायबिटीज में ज्यादा होता है.