करेला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये जरूरी बातें
What Should Not Eat With Karela: करेला एक पौष्टिक सब्जी है, लेकिन इसे किसी औषधि की तरह नहीं देखना चाहिए. कुछ चीजें हैं जो करेले के साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे नुकसान पहुंच सकता है.

Karele Ke Sath Kya Nahi Khaye: करेला का स्वाद भले ही कड़वा हो, लेकिन हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. इसलिए लोग इसका जूस या सब्जी बनाना पसंद करते है. कुछ लोग करेले का इस्तेमाल चेहरे या बालों को सुंदर बनाने के लिए करते हैं. अगर आप भी बिना सोचे समझे करेले का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए. कुछ चीजें करेले के ऊपर खाने से नुकसान पहुंचा सकते हैं, क्योंकि कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए सही नहीं माने जाते हैं. अगर आप भी करेला खाते हैं तो इस लेख में बताई गई चीजों से दूरी बनाएं और परहेज करना शुरू कर दें.
दूध और डेयरी उत्पाद खाना
2 / 6करेले के ऊपर बिल्कुल भी दूध नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे पेट से जुड़ी परेशानियां हो जाती हैं. पेट खराब हो सकता है और दस्त भी लग सकते हैं. इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में पैरों की समस्या क्या होती है? आपको नजर आएं ये संकेत तो न करें नजरअंदाज
बहुत अधिक मीठी चीजें खाना
3 / 6करेला ब्लड शुगर के स्तर को इफेक्ट करता है. इसे खाने के बाद आपको मिठाई, चीनी या कोई मीठी चीज नहीं खानी चाहिए. इससे मन अजीब हो सकता है.
अल्कोहल का इस्तेमाल करना
4 / 6करेला और शराब का एक साथ सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता. इससे ब्लड शुगर बढ़ जाता है और अगर आप डायबिटीज की दवा लेते हैं तो शराब का सेवन ना करें.
तला-भुना और भारी खाना
5 / 6करेला हल्का और फाइबर से भरपूर खाना है. इसके तुरंत बाद बहुत अधिक तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से कुछ लोगों को अपच या पेट में भारीपन महसूस हो सकता है.
डायबिटीज की दवा ना खाएं
6 / 6यह कोई चीज नहीं है, लेकिन ध्यान देने वाली बात है. करेला ब्लड शुगर कम करने में मदद कर सकता है. अगर आप पहले से डायबिटीज की दवाएं या इंसुलिन लेते हैं तो अधिक मात्रा में करेला खाने से ब्लड शुगर जरूरत से ज्यादा कम हो सकता है. इसे भी पढ़ें- मानसून के दौरान जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ जाता है? ऑर्थोपेडिक से जानिए 5 मुख्य कारण