डायबिटीज में पैरों की समस्या क्या होती है? आपको नजर आएं ये संकेत तो न करें नजरअंदाज
अगर लंबे समय तक ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं रहता और ब्लड सर्कुलेशन को नुकसान पहुंच सकता है. इससे पैरों में सुन्नपन, दर्द, घाव और संक्रमण जैसी समस्याएं होने लगती हैं.

Diabetes Symptoms: डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर बढ़ने का काम नहीं करती, बल्कि शरीर के कई अंगों को भी इफेक्ट करता है.अगर वक्त पर इसकी पहचान ना की जाए तो परेशानी बढ़ सकती है और इसका सबसे ज्यादा असर पैरों पर दिखता है. वहीं, अगर लंबे समय तक ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं रहता और ब्लड सर्कुलेशन को नुकसान पहुंच सकता है. इससे पैरों में सुन्नपन, दर्द, घाव और संक्रमण जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इसको लेकर डॉक्टर शैलेश नाइक (इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) का कहना है कि अगर डायबिटीज से जुड़े पैरों के शुरुआती संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो बीमारी को गंभीर होने से बचा जा सकता है.
डायबिटीज में पैरों की समस्या क्यों होती है?
2 / 7लगातार हाई ब्लड शुगर की वजह से शरीर की नसों कहा जाता है. इसके अलावा, पैरों तक खून का फ्लो कम होने से छोटे-छोटे घाव भी देर से भरते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. इसे भी पढ़ें- खून गाढ़ा होने के आम संकेत क्या हैं? ये बदलाव शरीर के लिए बिल्कुल ठीक नहीं
पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी होना
3 / 7अगर पैरों में बार-बार झुनझुनी होती है या स्पर्श का एहसास कम होने लगे तो यह नसों के प्रभावित होने का शुरुआती संकेत हो सकता है.
जलन या चुभन महसूस होना
4 / 7कुछ लोगों को पैरों में जलन, सुई चुभने जैसा दर्द या रात के समय ज्यादा तकलीफ महसूस होती है. हालांकि, इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे पहले आपको डायबिटीज का चेकअप कराना चाहिए.
घाव का देर से भरना
5 / 7अगर पैर में छोटा-सा कट, छाला या चोट कई दिनों तक ठीक न हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए यह इंफेक्शन का कारण बन सकता है.
पैरों में सूजन
6 / 7बिना किसी वजह के पैरों में सूजन आना ठीक नहीं. ऐसा शुगर के मरीजों के साथ हो सकता है और लगातार सूजन, लालिमा या गर्माहट संक्रमण या ब्लड फ्लो में गड़बड़ी का संकेत हो सकती है.
पैरों में दर्द होना
7 / 7चलते समय पिंडलियों या पैरों में दर्द होना और आराम करने पर दर्द कम हो जाना, ब्लड फ्लो की समस्या की ओर इशारा कर सकता है. इसे भी पढ़ें- नारियल पानी किस अंग का लिए अच्छा है? एक्सपर्ट ने रोजाना पीने की दी सलाह