सर्दी-जुकाम होने पर क्या करें? डॉक्टर ने बताए बिना दवा के राहत पाने के आसान तरीके
Cold And Cough Remedies: मौसम बदलते ही लोगों को सर्दी-जुकाम की परेशानी होने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके के बताए नुस्खे अपने रूटीन में शामिल करें.

मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम, छींक, नाक बहने और गले में खराश जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं. ऐसे में लोग तुरंत दवाओं का सहारा लेने लगते हैं, लेकिन सर्दी-जुकाम अक्सर कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाता है. इस दौरान कुछ नुस्खे अपनाकर सर्दी-जुकाम से राहत पाई जा सकती है. राहत पाने के लिए आपको दवा की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि हम आपके साथ डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके के बताए गए नुस्खे साझा कर रहे हैं, जिन्हें प्राचीन समय से अपनाया जा रहा है.
गुनगुना पानी पिएं
2 / 6सर्दी-जुकाम के दौरान पानी पीते रहें, लेकिन गुनगुना पानी अच्छा रहेगा. सूप और दूसरी गर्म चीजें भी ले सकते हैं, जिससे सीने को राहत मिलेगी और शरीर में पानी की कमी होने का खतरा भी कम होगा. इसे भी पढ़ें- Diabetes Care: दशहरे पर मिठाई खाने का है मन? डायबिटीज के मरीज जरूर जान लें ये जरूरी बातें
सर्दी वाला काढ़ा पिएं
3 / 6आप सर्दी-जुकाम से बचने के लिए सर्दी वाला काढ़ा अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप शहद, अदरक, हल्दी और तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
सीने पर तेल लगाएं
4 / 6सर्दियों में सीने पर तेल लगाने की परंपरा काफी पुरानी है. आप सरसों का तेल हल्का गुनगुना करके सोने से पहले सीने पर लगा सकते हैं. इससे सर्दी-जुकाम नहीं होगा और आपको गर्माहट भी मिलेगी.
अजवाइन की भाप
5 / 6बंद नाक और गले की खराश से राहत पाने के लिए आप अजवाइन के पानी वाली भाप ले सकते हैं. इससे आपके सीने को बहुत ही राहत मिलेगी और आप ठंड से भी बचे रहेंगे.
कान और पैरों को ढककर रखना
6 / 6सर्दी में खुद को ठंडी हवाओं से बचाना जरूरी है. इसलिए अपने कान और पैरों को ढककर रखें और शरीर को ठंडी हवाओं से बचाएं. हवा लगने से जुकाम हो जाता है और सीने में जकड़न पैदा हो जाती है. इसे भी पढ़ें- क्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह किन चीजों से बना लेनी चाहिए दूरी