
1 / 6
Health Tips: सर्दियों के मौसम में ज्यादातर हरी सब्जियां आती हैं. जिसके चलते ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनको ठंड में हरी मटर खाने का काफी ज्यादा शौक होता है. कुछ मटर की कचौड़ी खाना पसंद करते हैं, तो कुछ मटर फ्राई. इसके साथ ही कई ऐसे भी हैं जो मटर खाना ही पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं कि रोजाना हरी मटर खाने से आपको कितने फायदे हो सकते हैं, साथ ही यह आपकी सेहत के लिए कितनी ज्यादा लाभकारी साबित हो सकती है.

2 / 6
अगर आपकी इम्यूनिटी लो रहती है या शरीर में कमजोरी रहती है, तो आपको रोजाना हरी मटर का सेवन करना चाहिए. क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं.

3 / 6
ऐसे बहुत से लोग हैं जो वजन कम करना चाहते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आपको हरी मटर का सेवन जरूर करना चाहिए. क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिस वजह से पेट देर तक भरा रहता है. इससे बार बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है.

4 / 6
आज के समय में कई ऐसे लोग हैं जिनकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. अगर आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप रोजाना हरी मटर का सेवन करें. इसमें विटामिन K और कैल्शियम पाए जाते हैं, जो काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं.

5 / 6
हरी मटर का सेवन करने से दिल की सेहत कई गुना अच्छी होती है. हरी मटर में मौजूद पोटैशियम और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है.

6 / 6
सर्दियों में शरीर को प्राकृतिक गर्मी (natural heat) प्रदान करने में हरी मटर काफी ज्यादा मददगार होती है. साथ ही इसका रोजाना सेवन करने से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है.