
1 / 6
Google Pixel 10a भारत में 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो चुका है और यह शानदार कैमरा व AI फीचर्स के साथ आता है. हालांकि, इसी बजट रेंज में बाजार में कई ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले के मामले में इसे कड़ी टक्कर देते हैं. अगर आप Pixel 10a के अलावा दूसरे विकल्प देख रहे हैं, तो ये 5 स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर चॉइस साबित हो सकते हैं.

2 / 6
1. Samsung Galaxy S24- Samsung Galaxy S24 इस बजट में एक प्रीमियम फ्लैगशिप अनुभव देता है. इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 50MP + 12MP + 10MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. फोन में 6.2 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो शानदार विजुअल क्वालिटी देती है. साथ ही इसमें Galaxy AI फीचर्स का सपोर्ट भी मौजूद है. इसकी कीमत करीब 42,000 रुपये है.

3 / 6
2. OnePlus 15R- अगर आप लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो OnePlus 15R एक मजबूत विकल्प है. इसमें 7,400mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. यह Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB तक LPDDR5X रैम और 50MP Sony IMX906 OIS कैमरे के साथ आता है. इसकी कीमत 47,999 रुपये है.

4 / 6
3. iPhone 16e- जो यूजर्स बजट में iPhone लेना चाहते हैं, उनके लिए iPhone 16e एक अच्छा विकल्प है. इसमें 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले और Apple की A18 चिप दी गई है, जो स्मूद और तेज परफॉर्मेंस देती है. फोन में 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 52,999 रुपये है.

5 / 6
4. Samsung Galaxy S25 FE- Samsung Galaxy S25 FE बड़े डिस्प्ले और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस के साथ आता है. इसमें 6.7 इंच का FHD+ 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है. फोन Exynos 2400 चिपसेट और 4,900mAh बैटरी के साथ आता है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप में 50MP मेन, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं.

6 / 6
5. Vivo X200 FE- Vivo X200 FE इस सेगमेंट में बैटरी और कैमरा के मामले में एक मजबूत दावेदार है. इसमें 6.31 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर और 6,500mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है. इसकी कीमत 54,999 रुपये है.