
1 / 8
होली के रंगों के साथ उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए खुशियों की एक और वजह जुड़ गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लाखों छात्रों को त्योहार से पहले एक बड़ा रिटर्न गिफ्ट दिया है. सरकार ने छात्रवृत्ति की राशि में न केवल बढ़ोतरी की है, बल्कि इसका दायरा भी बढ़ा दिया है.

2 / 8
कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को तोहफा : योगी सरकार ने कक्षा 9 और 10 (Pre-Matric) के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति राशि में बड़ी बढ़ोत्तरी की है. अब पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों को 2250 रुपये की जगह 3000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी. यानी सीधे 750 रुपये का इजाफा हुआ है.

3 / 8
38 लाख छात्रों की चमकेगी किस्मत : इस फैसले से उत्तर प्रदेश के लगभग 38 लाख छात्र लाभान्वित होंगे. सरकार का मानना है कि इस बढ़ोत्तरी से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी और स्कूलों में ड्रॉपआउट रेट कम होगा.

4 / 8
पारिवारिक आय सीमा में बदलाव : छात्रवृत्ति का लाभ अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने आय सीमा भी बढ़ा दी है. अब 2.5 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों के ओबीसी (OBC) छात्र भी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे. पहले यह सीमा कम थी.

5 / 8
शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों की भी हुई चांदी: सिर्फ छात्र ही नहीं, योगी सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय (Honorarium) में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी की है. शिक्षा मित्र अब 18000 प्रति माह पाएंगे जो पहले 10000 था. अनुदेशकों को अब 17000 रुपये प्रति माह मिलेगा. यह नया मानदेय अप्रैल 2026 से लागू होगा.

6 / 8
पारदर्शी और तेज प्रक्रिया : अब छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए साल के अंत तक इंतजार नहीं करना होगा. सरकार ने वितरण प्रणाली में सुधार किया है ताकि पैसा सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए छात्रों के बैंक खातों में समय पर पहुंच सके.

7 / 8
मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी : UP बजट 2026 में सरकार ने मेधावी छात्राओं के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसके तहत उन्हें मुफ्त स्कूटी वितरित की जाएगी. यह कदम महिला शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है.

8 / 8
शिक्षा की राह हुई आसान : होली से पहले लिए गए इन फैसलों से यह साफ है कि योगी सरकार का पूरा फोकस युवाओं और शिक्षा पर है. छात्रवृत्ति में यह बढ़ोत्तरी न केवल छात्रों को आर्थिक मदद देगी बल्कि उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित भी करेगी.