आईपीएल 2026 में 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में गुजरात पहले बल्लेबाजी कर रही है. शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. इसी के साथ दोनों बल्लेबाज ने खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. आइए एक नजर IPL इतिहास में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली सलामी जोड़ियों पर डालते हैं.
डेविड वॉर्नर और शिखर धवन

2 / 6
डेविड वॉर्नर और शिखर धवन ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पहले विकेट के लिए कुल 6 बार शतकीय साझेदारी की है. ये रिकॉर्ड अभी अटूट है. धवन और वॉर्नर ने कई सालों तक हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया है.
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा

3 / 6
दूसरे नंबर पर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी है. इस जोड़ी ने भी हैदराबाद के लिए ही 6 बार पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है. दोनों बल्लेबाज अपनी तूफानी शुरुआत के लिए जाने जाते हैं.
शुभमन गिल और साई सुदर्शन

4 / 6
अब तीसरे नंबर पर शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी आ गई है. आईपीएल 2022 से ये जोड़ी जीटी के लिए शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस जोड़ी ने भी अब 6 बार पहले विकेट के लिए आईपीएल में शतकीय साझेदारी निभाई है.
डेविड वॉर्नर और जोनी बेयरस्टो

5 / 6
डेविड वॉर्नर और जोनी बेयरस्टो ने भी हैदराबाद के लिए आईपीएल में कई सालों तक सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई. इस जोड़ी ने भी 5 बार पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है.
फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नंबर पर फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की भी जोड़ी का नाम आता है. दोनों बल्लेबाजों ने आरसीबी के लिए 5 बार पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है.