
1 / 6
आपके फोन की बैटरी आपको ऐन मौके पर धोखा दे दे और पास में चार्जर नहीं है तो कुछ तरीके हैं जो फोन को बिना चार्जर के भी चार्ज कर सकते हैं और इमरजेंसी में चलने लायक बैटरी बैकअप उपलब्ध करवा सकते हैं. इसके लिए आपको रिवर्स वायरलेस चार्जिंग वाले किसी फोन, टीवी के यूएसबी पोर्ट, पब्लिक चार्जिंग स्टेशन जैसे ऑप्शन की तलाश करनी चाहिए. आपको इन तरीकों का पता होने से अपने फोन को उसके चार्जर से चार्ज करने के लिए थोड़ा वक्त मिल जाता है. गौर करने वाली बात है कि इन तरीकों से फोन को चार्ज करना पूरी तरह सुरक्षित रहता है और HONOR जैसे ब्रैंड भी इसकी सलाह देते हैं.
फोन में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग

2 / 6
वायरलेस चार्जिंग वाले फोन की अपने आस-पास तलाश करें. लोग कई बार दो फोन इस्तेमाल करते हैं और एक में ऐसा कोई फीचर होता है जिसकी उन्हें जानकारी नहीं होती. इस फीचर की मदद से आप फोन को एक वायरलेस पावरबैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और एक फोन की बैटरी से दूसरे फोन को चार्ज कर सकते हैं. यह फीचर आजकल कॉमन होता जा रहा है.
बैटरी डेड है तो टीवी करें यूज

3 / 6
अगर आपके फोन की बैटरी डेड हो रही है और आस-पास चार्जर नहीं है तो आप टीवी के यूएसबी पोर्ट के जरिए भी फोन को चार्ज कर सकते हैं. बशर्ते फोन चार्ज करने के लिए आपके पास केबल हो. बेशक टीवी के यूएसबी पोर्ट आपके फोन को फास्ट चार्ज नहीं कर पाएंगे लेकिन यह तरीका आपका फोन कुछ देर चलाने की ताकत जरूर दे सकता है.
केबल से लैपटॉप की मदद लें

4 / 6
केबल होने पर फोन को चार्ज करने के लिए आप अपने आस-पास किसी लैपटॉप की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप अपनी केबल लगाकर लैपटॉप में फोन को चार्ज कर सकते हैं. अगर लैपटॉप टाइप सी चार्जर है, तो उसी चार्जर से आप फोन चार्ज कर सकते हो. इससे आपका फोन तेजी से चार्ज होगा और यह तरीका पूरी तरह से सुरक्षित भी है.
पब्लिक चार्जिंग स्टेशन ढूंढें

5 / 6
अगर आप मॉल, एयरपोर्ट, बस स्टेशन या रेलवे स्टेशन जैसी किसी जगह के करीब हैं और अचानक बैटरी खत्म होने पर फोन का चार्जिंग विकल्प तलाश रहे हैं तो संभव है कि आपको इन जगहों पर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन मिल जाएं. इसकी मदद से आप अपना फोन चार्ज कर सकते हैं. वैसे देखा जाए तो कईं स्टेशन चार्जिंग केबल की सुविधा भी देते हैं. इससे आप इमरजेंसी की स्थिति में फोन इस्तेमाल करने लायक चार्जिंग पा सकते हैं.
आसपास कारें करेंगी मदद

6 / 6
अगर फोन की बैटरी जल्द खत्म होने वाली है तो आप अपने आस-पास मौजूद कारों या टैक्सी वालों से मदद मांग सकते हैं. लोग आजकल गाड़ियों में भी चार्जर का इस्तेमाल करते हैं ऐसे में अगर आप किसी से कुछ देर फोन को चार्ज करने का अनुरोध करें, तो वे आपके फोन को कुछ देर और जिंदा रहने लायक चार्ज करके दे सकता है. इन तरीकों की मदद से आप किसी इमरजेंसी की स्थिति में अपने फोन का इस्तेमाल करने की स्थिति में रहते हैं.