
1 / 8
Finn Allen Records: न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया. एलन ने सिर्फ 33 गेंदों का नाबाद 100 रन ठोककर क्रिस गेल का महारिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया.

2 / 8
T20 World Cup 2026, Finn Allen Records: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से एकतरफा अंदाज में हराकर फाइनल में जगह बना ली है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने महज 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

3 / 8
वहीं, इस मैच में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़कर नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों में शतक ठोक दिया और 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

4 / 8
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी. लेकिन अब फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए इस रिकॉर्ड को 14 गेंद पहले ही पार कर लिया.

5 / 8
अब टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल दूसरे नंबर पर आए गए हैं. इस लिस्ट में क्रिस गेल (50) तीसरे नंबर पर भी मौजूद हैं. वहीं, चौथे नंबर पर हैरी ब्रूक (50) और 5वें नंबर पर ब्रैंडन मैक्कलम (51) मौजूद हैं.

6 / 8
फिन एलन ने 33 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्कों के साथ नाबाद 100 रनों की पारी खेली और इसी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान (96*) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

7 / 8
एलन का ये शतक किसी फुल-मेंबर टीम के खिलाफ T20I में सबसे तेज शतक भी है. साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों पर शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

8 / 8
इतना ही नहीं, एलन ने टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज करते शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले हैरी ब्रूक, पथुम निसांका, क्रिस गेल और एलेक्स हेल्स ये कारनामा कर चुके हैं. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.