
1 / 7
Who is Jiva Mahala: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज हो चुकी है. फिल्म हर किसी को बेहद पसंद आ रही है. इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो है. फिल्म में सलमान खान जीवा महाला के किरदार में नजर आए हैं. आइए जानते हैं कि कौन थे जीवा महाला?
जीवा महाला

2 / 7
फिल्म 'राजा शिवाजी' आज 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म में सलमान खान ने दमदार कैमियो किया है. फिल्म में उन्होंने जीवा महाला का किरदार निभाया है.
कौन थे जीवा महाला

3 / 7
जीवा महाला की बात करें तो वो मराठा साम्राज्य के इतिहास की एक चर्चित शख्सियत थे. जीवा एक महान योद्धा थे और उनकी छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति निष्ठा अटूट थी. जीवा महाला ने एक बार छत्रपति के प्राणों की रक्षा की थी और वो शिवाजी के अत्यंत वफादार अंगरक्षक और मराठा साम्राज्य के एक वीर योद्धा थे.
शिवाजी महाराज के प्राणों की रक्षा

4 / 7
साल 1659 में प्रतापगढ़ के युद्ध के दौरान ही जीवा महाला का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया था. शिवाजी महाराज प्रतापगढ़ किले की तलहटी में अपने विरोधी अफजल खान से मिले थे. इस दौरान जब अफजल खान ने शिवाजी महाराज पर हमला किया था, तो जीवा महाला ने तुरंत अपनी तलवार से अफजल खान के सैनिक सैयद बंडा को मार गिराया था और शिवाजी महाराज के प्राणों की रक्षा की थी.
विरोधियों का डटकर मुकाबला

5 / 7
जीवा ने हर युद्ध में विरोधियों का डटकर मुकाबला किया. इतना ही नहीं बल्कि उन्हें लेकर एक कहावत महाराष्ट्र में चर्चित है, जो इस प्रकार है... 'होता जीवा म्हणून वाचला शिवा.' इसका मतलब है कि जीवा वहां थे इसलिए शिवा जी बच गए.
राजा शिवाजी

6 / 7
जीवा ने अपने जीवन में बहादुर से हर काम को अंजाम दिया था. साल 1709 में उनका निधन हो गया था. उनकी वीरता के सम्मान में अंबावडे में एक स्मारक भी बनाया गया, जो महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है. अब फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान ने इस किरदार को निभाया है.
फिल्म की स्टारकास्ट

7 / 7
वहीं, फिल्म 'राजा शिवाजी' की बात करें तो इस फिल्म में रितेश देशमुख और सलमान खान के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान, भाग्यश्री, सचिन खेडेकर, अमोल गुप्ते, बोमन ईरानी और जीतेन्द्र जोशी जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं.