
1 / 7
साउथ सिनेमा सुपरस्टार और राजनेता विजय थलपति अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही उनकी पत्नी संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दायर की है. इसी बीच थलपति विजय को अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ शादी समारोह में देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया को जमकर वायरल हो रहा है.
'भागम भाग 2'

2 / 7
बॉलीवुड फिल्म 'भागम भाग 2' भी एक कानूनी लड़ाई में फंस गई है. दरअसल, निर्देशक राज शांडिल्य ने एकता कपूर की कंपनी के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त कर दिया है. यही कारण है कि 'भागम भाग 2' का काम पूरी तरह से रुक गया है. आपको बता दें कि अब यह मामला फिल्म बनाने से ज्यादा कानूनी जंग में बदल गई है.
'घुसखोर पंडत'

3 / 7
हाल ही मनोज बाजपेयी की फिल्म के टाइटल 'घुसखोर पंडत' को लेकर भी काफी विवाद चला था. दरअसल, लोगों ने इस फिल्म के टाइटल को अपमानजनक बताया था, जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो मेकर्स ने फिल्म का नाम और ट्रेलर दोनों को ही वापस ले लिया. आपको बता दें कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट कंफर्म नहीं की गई है.
रणवीर सिंह

4 / 7
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म 'कांतारा' के धार्मिक अनुष्ठान की नकल की थी, जिसे लेकर लोग काफी नाराज हुए थे. इतना ही नहीं लोगों की भावनाएं भी काफी आहत हुईं थी. रणवीर सिंह का यह मामला कर्नाटक हाई कोर्ट तक पहुंच गया था. कर्नाटक हाई कोर्ट ने इस मामले में रणवीर को कड़ी फटकार भी लगाई है
'द केरल स्टोरी 2'

5 / 7
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को भी लेकर काफी विवाद चला था. लेकिन यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है. इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी आलोचना की थी. इतना ही नहीं मद्रास हाई कोर्ट ने फिल्म को केबल पर दिखाने के लिए रोक लगा दी है.
धनुष को 20 करोड़ का नोटिस क्यों आया

6 / 7
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष भी कानुनी पचड़े में पड़ गए हैं. दरअसल, उन्हें 20 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है. दरअसल, यह मामला साल 2016 का है. आपको बता दे कि धनुष पर आरोप है की उन्होंने एक फिल्म की अधुरी शूटिंग की थी और उसे छोड़कर दूसरी फिल्म की शूटिंग करने लगे थे. हालांकि धनुष की ओर से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है.
ए.आर. रहमान

7 / 7
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए. आर रहमान भी एक बयान के कारण काफी चर्चा में बने रहे थे. ए. आर रहमान को कुछ लोगों ने गलत तरीके से समझ कर विवाद खड़ा कर दिया है. इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई कलाकार रहमान का बचाव भी करते हुए नजर आए थे. उन्होंने साफ कहा था कि रहमान के बयान को गलत समझा जा रहा है.