Arijit Singh Interesting Facts: अरिजीत सिंह की जिंदगी भी आम लोगों की तरह थी. लेकिन 2013 में आए इस गाने से सिंगर की पूरी जिंदगी बदल गई. मजे की बात ये है कि इस गाने को सिर्फ 5 मिनट में लिखा और बनाया गया था.

2 / 9
गाना बनाना ऐसी कला है, जिसको कई बार तैयार होने में महीनों लग जाते हैं, तो कभी मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है. लेकिन यही गाने रिकॉर्ड सेट कर देते हैं. ऐसा ही एक गाना, जिसको बनने में सिर्फ 5 मिनट लगे थे. (Credit- Printerest)

3 / 9
ऐसे अनोखे गाने का नाम 'तुम ही हो' था, जिसको बनने में सिर्फ 5 मिनट लगे. यह गाना मिथुन (Mithun) ने लिखा और कंपोज भी किया है. आशिकी 2 (Ashiqui 2) का ये गाना आते ही लोगों के बीच तहलका मच गया. इस रोमांटिग सॉन्ग को काफी पसंद किया गया. (Credit- Printerest)

4 / 9
'तुम ही हो' को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने गाया था. इस गाने ने सिंगर की किस्मत बदल दी. इसके बाद उन्होंने कई सफल गाने दिए. लेकिन 'तुम ही हो' गाना आज भी सबसे पहली लिस्ट में आता है. कई लोगों का यह गाना फेवरेट लिस्ट में शामिल है. (Credit- Printerest)

5 / 9
मिथुन बताते हैं कि इस गाने की धुन और बोल तैयार करने में उन्हें सिर्फ 5 मिनट लगे थे. उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि यह गाना लोगों का इतना पसंद आएगा. आरिजीत की रूहानी आवाज ने इस गाने को ऑल टाइम हिट बना दिया. (Credit- Printerest)

6 / 9
अरिजीत सिंह का शुरुआती करियर काफी संघर्षपूर्ण था. रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' (2005) में उन्हें छठवां स्थान मिला. ऐसा रिजेक्शन झेलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने जैसे तैसे अपना स्टूडियो सेट किया. (Credit- Printerest)

7 / 9
पहली पहचान उन्हें 2010 में 'तोसे नैना' और 'कभी जो बादल बरसे' जैसे गानों से मिली. इस समय लोग आरिजीत की आवाज को थोड़ा थोड़ा पसंद करने लगे थे. लेकिन उन्हें असली ब्रेक अभी तक नहीं मिला था. (Credit- Printerest)

8 / 9
अरिजीत को उनका असली ब्रेक 2013 में फिल्म 'आशिकी-2' के गानों से मिला. तुम ही हो गाने से उन्हें वो पहचान मिली, जिसकी बदौलत आज उन्होंने Ed Shareen जैसे ग्लोबल स्टार के साथ गाना किया. (Credit- Printerest)

9 / 9
आज अरिजीत लगभग हर फिल्म गाना गाते हैं. उनकी सफलता के पीछे इस 5 मिनट में बने गाने का बहुत बड़ा हाथ है. मिथुन के करियर का भी यह गाना किसी माइलस्टोन से कम नहीं है. (Credit- Printerest)