
1 / 6
हाल ही में तृषा को थलपति विजय के साथ एक रिसेप्शन में देखा गया है. आपको बता दें कि इन दिनों थलपति विजय काफी चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, उनकी पत्नी संगीता ने कथित तौर पर तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की है. ऐसी खबरों के बीच विजय को अभिनेत्री तृषा के साथ एक रिसेप्शन में स्पॉट किया गया है.
तृषा कृष्णन

2 / 6
आपको बताते कि तृषा कृष्णन 42 साल की हो चुकी है. लेकिन उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पता है. वो बेहद यंग और खूबसूरत देखने में लगती है . आप भी उनकी तरह यंग और खूबसूरत दिखना चाहती है तो आज हम आपको तृषा के डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. (Photo: Instagram)
तृषा कृष्णन डाइट प्लान

3 / 6
अभिनेत्री तृषा अक्सर अपनी सेहत से जुड़ी खबरों के बारे में बात करती हुई नजर आती है. उन्होंने बताया है कि वो अपनी सुबह की शुरुआत एक गिलास पानी और एक कप ग्रीन टी के साथ करती है. (Photo: Instagram)
हाइड्रेशन

4 / 6
तृषा ने यह भी कहा था कि वह दिन भर पानी का सेवन करती रहती हैं. तृषा अपने भोजन में ताजा जूस भी शामिल करती है. तृषा के अनुसार त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए शरीर का हाइड्रेशन बनाए रखना काफी जरूरी होता है. (Photo: Instagram)
तृषा कृष्णन ने बताया डाइट प्लान

5 / 6
साल 2021 में आईएएनएस को दिए गए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री तृषा ने अपने खाने-पीने के बारे में खुलकर बात कही थी. तृषा ने साफ कहा था कि मैं रोजाना फल और सब्जियों का सेवन करती हुं. इतना ही नहीं तृषा उपवास भी रखती है. तृषा ने आगे कहा था कि मैं कभी-कभी अपनी पसंद का खाना खा लेती हुं. लेकिन मैं उसकी भरपाई भी करती हूं एक्सरसाइज और संतुलित भोजन ही मेरा डाइट प्लान है. (Photo: Instagram)
वीडियो

6 / 6
अभिनेत्री तृषा ने यह भी कहा कि मैं नियमित रूप से व्यायाम भी करती हूं. मैं किसी फिल्म की शूटिंग के लिए व्यस्त रहती हुं, तब भी मैं समय निकालकर व्यायाम जरूर करती हूं. योग और व्यायाम करते हुए तृषा ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर की है. (Photo: Instagram)