1 / 9
Shahid Kapoor biggest box office flop film
Shahid Kapoor Biggest Flop Film: शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुशल एक्टर हैं. उनकी दमदार एक्टिंग की बावजूद उनकी कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो गईं. उनमें से ये 6.6 IMDb रेटिंग वाली फिल्म का तो नाम ही गायब सा हो गया. आइए जानते हैं इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के बारे में.

2 / 9
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर को कौन नहीं जानता. 'विवाह' से लेकर 'जब वी मेट' जैसी शानदार फिल्मों में उनके अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिर ऐसा समय आया जब उनकी लगातार फिल्में फ्लॉप होने लगीं.

3 / 9
यह समय उनके लिए काफी कठिन था. हालांकि, उन फ्लॉप फिल्मों के बीच भी उनके काम की तारीफ हुई. लेकिन एक ऐसी फिल्म थी, जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई. आज के समय में शायद ही कोई इस फिल्म का नाम तक जानता हो. फिल्म का नाम सुर्खियों से जल्द ही गायब हो गया.

4 / 9
फिल्म थी देवा, जो एक्शन और थ्रिलर का कम्बिनेशन था. इसमें शाहिद कपूर ACP देव अम्ब्रे का रोल निभाते हैं. वे एक गुस्सैल और बेबाक पुलिस अफसर हैं. फिल्म में वे एक बड़े केस को सॉल्व करने की कोशिश करते हैं. कहानी में मेमोरी लॉस, कॉरपोरेशन और धोखे जैसे ट्विस्ट हैं.

5 / 9
यह मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' की रीमेक है. डायरेक्टर रोशन एंड्र्यूज ने इसे हिंदी में बनाया. पूजा हेगड़े और पवैल गुलाटी भी मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में खतरनाक फाइट सीन, हाई-वोल्टेज एक्शन और इंटेंस परफॉर्मेंस थे. शाहिद की एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई.

6 / 9
फिल्म में बजट करीब 50-55 करोड़ था. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बहुत कम कमाई कर पाई. फिल्म रिलीज होने के शुरुआती दिनों में भीड़ नहीं आई और रिव्यूज मिक्स्ड थे. कुछ लोगों ने इसे बोरिंग और पुरानी कहानी वाला बताया. तो वहीं क्रिटिक्स ने कहा कि यह ओरिजिनल फिल्म जितनी अच्छी नहीं बनी.

7 / 9
कुछ लोग फिल्म Deva को डल और डिसअपॉइंटिंग भी बता रहे थे. हालांकि, IMDb पर इसे 6.6 की रेटिंग मिली, जो ठीक-ठाक है. लेकिन थिएटर में लोग ये फिल्म देखने नहीं आए. OTT पर आने के बाद (Netflix पर) इसे कुछ पसंद आया, लेकिन पहले से नाम गायब हो चुका था.

8 / 9
शाहिद इससे पहले भी कई फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं, जैसे शानदार, मौसम आदि. लेकिन 'देवा' उनकी सबसे बड़ी फ्लॉप मानी जा रही है क्योंकि बजट ज्यादा था और उम्मीदें भी ज्यादा थीं. इसमें एक्शन अच्छा था, पर मार्केटिंग और कहानी में कमी रही. फिर भी शाहिद की एक्टिंग ने कई फैंस को इंप्रेस किया था.

9 / 9
शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo भी 13 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई. यह फिल्म भी उम्मीद के हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर उतनी नहीं चल पाई. हालांकि, इसमें शाहिद की एक्टिंग को पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म में अविनाश तिवारी, तृप्ती डिमरी जैसे कलाकार भी आपको दिखाई देंगे.