
1 / 7
Richest Singer: मनोरंजन जगत के कई सितारें ऐसे हैं, जिन्होंने अपने दम पर बड़ा साम्राज्य खड़ा किया है. आज हम आपको एक ऐसी ही सिंगर के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...
सेलेना गोमेज

2 / 7
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर सिंगर सेलेना गोमेज हैं. जी हां, सेलेना गोमेज ही वो सिंगर हैं, जिनके पास 107900 करोड़ का साम्राज्य है.
सिंगर और एक्ट्रेस

3 / 7
मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने बेहद छोटी उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. साल 2002 में उन्होंने बच्चों के शो ‘बार्नी एंड फ्रेंड्स’ से अपने करियर की शुरुआत की थी.
‘विजार्ड्स ऑफ वेवर्ली प्लेस’

4 / 7
इसके बाद साल 2007 में डिज्नी चैनल की हिट सीरीज ‘विजार्ड्स ऑफ वेवर्ली प्लेस’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली. साथ ही उन्होंने सिंगिंग में खूब नाम कमाया था.
‘सेलेना गोमेज एंड द सीन’

5 / 7
सेलेना को इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 24 साल हो चुके हैं. एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सेलेना ने म्यूजिक की दुनिया में भी बड़ी सक्सेस हासिल की है. उन्होंने ‘सेलेना गोमेज एंड द सीन’ नाम के बैंड के साथ काम किया. इस बैंड ने 2009 से 2011 के बीच तीन एल्बम रिलीज किए थे.
बाइपोलर डिसऑर्डर

6 / 7
बता दें कि पिछले 6 साल से सेलेना बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रही हैं. सेलेना ने साल 2020 में अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर खुलकर बात की थी.
‘रेयर इम्पैक्ट फंड’

7 / 7
इस दौरान उन्होंने कहा था कि जब मुझे अपनी बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी मिली तो उसे संभालना थोड़ा आसान लगा. इसके बाद से ही वो मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूकता फैलाने का काम भी कर रही हैं. इसी मकसद से उन्होंने ‘रेयर इम्पैक्ट फंड’ के जरिए कई पहल भी शुरू की हैं.