
1 / 7
हिंदी सिनेमा जगत के इतिहास में फिल्मों के साथ ही कई ऐसे गाने भी रहे हैं, जो काफी यादगार साबित हुए हैं. इसमें कई तो ऐसे सॉन्ग्स भी रहे, जो आज भी एवरग्रीन रहे हैं. ऐसे में आज आपको इस हिंदी रोमांटिक गाने के बारे में बता रहे हैं, जो 53 साल बाद भी ब्लॉकबस्टर है.
53 साल पहले आई थी फिल्म

2 / 7
दरअसल, हम जिस फिल्म के गाने के बारे में बता रहे हैं, वो साल 1973 में रिलीज किया गया था. इसमें ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया जैसे स्टार्स अहम रोल में नजर आए थे. इस फिल्म से दोनों कलाकारों ने करियर की शुरुआत की थी. दोनों की जोड़ी वाला ये गाना आज भी लोग काफी पसंद करते हैं.
'मैं तो शायर तो नहीं' है सॉन्ग

3 / 7
इस गाने का टाइटल कुछ और नहीं बल्कि 'मैं तो शायर तो नहीं, मगर ऐ हंसी...' है. इस गाने को फिल्म 'बॉबी' में ऋषि और अरुणा ईरानी पर फिल्माया गया था. इसमें दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. गाने में उनकी केमिस्ट्री आज भी फैंस को याद है.
कर्ज में डूब गए थे राज कपूर

4 / 7
ऋषि और अरुणा ईरानी फेम इस गाने को आवाज शैलेंद्र सिंह ने दी थी. इस गाने को भले ही इन दोनों स्टार्स पर फिल्माया गया था लेकिन, फिल्म में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थे. इस मूवी से जुड़ी एक और दिलचस्प बात ये थी कि इस बनाते समय राज कपूर बुरी तरह से कर्ज में डूब गए थे.
ऋषि कपूर ने बचाया पिता का डूबता करियर

5 / 7
लेकिन उन्होंने रिस्क लेकर फिल्म बनाई और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म के बजट की वजह से राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर को ही फिल्म में हीरो के तौर पर कास्ट कर लिया था. उस समय ऋषि ने पिता का डूबता हुआ करियर बचाया था.
ऋषि और राज के लिए लकी साबित हुई फिल्म

6 / 7
इस फिल्म की अपार सफलता के बाद राज कपूर का डूबता करियर भी बच पाया था और उनके सिर से सारा कर्ज भी उतर गया था. ये फिल्म राज कपूर और ऋषि कपूर दोनों के लिए ही लकी साबित हुई थी, जिसके बाद ऋषि ने कई फिल्में साइन की और कई हिट साबित हुईं.
ऋषि कपूर बने रोमांस के बादशाह

7 / 7
वहीं, ऋषि कपूर के लिए भी उनकी पहली फिल्म मील का पत्थर साबित हुई थी. इसमें उनकी और डिंपल की रोमांटिक केमिस्ट्री इस कदर हिट हुई थी कि लोग उन्हें रोमांस का बादशाह कहने लगे थे. क्योंकि वो दौर एक्शन फिल्मों का था और ऋषि बतौर रोमांटिक हीरो लॉन्च हुए थे और ये उनके लिए फायदेमंद रहा था.