
1 / 7
साउथ सिनेमा का सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. यह फिल्म को लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी. यही कारण है कि एक महीने के अंदर ही मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया था. हालांकि, 'द राजा साब' को हिंदी भाषा में स्ट्रीम नहीं किया गया था.
'द राजा साब' कब हुई थी रिलीज

2 / 7
आपको बता दें कि 'द राजा साब' के मेकर्स ने 6 फरवरी को हिंदी भाषा में स्ट्रीम कर दिया है. प्रभास की इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
'द राजा साब' ओटीटी पर कब हुई रिलीज

3 / 7
'द राजा साब' के मेकर्स ने इस फिल्म को पहले तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया था. हालांकि, अब मेकर्स ने इस फिल्म को हिंदी भाषा में भी स्ट्रीम कर दिया है.
प्रभास

4 / 7
प्रभास स्टार फिल्म 'द राजा साब' में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी नजर आए हैं. इसके अलावा महाविका मोहन, निधि अग्रवाल जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए हैं.
'द राजा साब' का डायरेक्टर कौन

5 / 7
प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' को मारुति ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को एक बड़े बजट के साथ तैयार किया गया था. लेकिन यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं हुई है. बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में बनी हुई थी.
द राजा साब ने कितने का किया कलेक्शन

6 / 7
रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को बनाने में लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. वहीं इस फिल्म ने दुनिया भर में मात्र 205 करोड़ का कलेक्शन किया है.
स्पिरिट

7 / 7
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म 'स्पिरिट' है. 'स्पिरिट' फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. मेकर्स फिल्म का पोस्टर रिलीज कर फैंस को अपडेट देते हुए नजर आ रहे हैं. यह फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी.