OTT Most Trending Superhero Series: ओटीटी पर हर हफ्ते कई फिल्में और सीरीज आती रहती हैं. हालांकि, कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज होती हैं, जो सालों तक ओटीटी पर देखी जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं.

2 / 7
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि चार साल पहले रिलीज हुई ‘शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ’ है. इस सीरीज को आज भी ओटीटी पर लोगों का खूब प्यार मिलता है.

3 / 7
ये एक अमेरिकी कॉमेडी-एडवेंचर और लीगल ड्रामा स्टाइल सुपरहीरो सीरीज है. इस सीरीज को मार्वल स्टूडियोज की ओर से डिज्नी प्लस के लिए तैयार किया गया और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है.

4 / 7
सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी जेनिफर वॉल्टर्स नाम की एक लड़की पर बेस्ड़ है. ये लड़की पेशे से वकील है, लेकिन सीरीज में आप देखेंगे कि इसे अचानक सुपरपावर मिल जाती है.

5 / 7
इस सीरीज में ततियाना मसलनी, जमील जमील, जिंजर गोंजागा, टिम रोथ, मार्क रफेलो, बेनेडिक्ट वोंग और चार्ली कॉक्स जैसे स्टार्स नजर आए हैं, जिन्होंने बेहद कमाल की एक्टिंग की है.

6 / 7
इसके अलावा अगर सीरीज के एपिसोड की बात करें तो इस सीरीज के टोटल 9 एपिसोड हैं. सीरीज का हर एक एपिसोड 30 से 38 मिनट का है. इस सीरीज का हर एपिसोड बेहद कमाल का है.

7 / 7
अगर आपने भी ये सीरीज अब तक नहीं देखी है और देखना चाहते हैं, तो आप इसे जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. जिन लोगों ने इसके पहले सीजन को देखा है, वो इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.