8 एपिसोड्स की सीरीज ने Netflix पर मचाया तहलका, 5 हफ्तों से कर रही ट्रेंड; टॉप है IMDb रेटिंग

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन्हें आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. आज हम एक ऐसी सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में 5 हफ्तों से कब्जा किया हुआ है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

the wonderfools (15)
1 / 7

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 7

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज का नाम 'द वंडरफूल्स' है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज में कॉमेडी और एक्शन से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 7

8 एपिसोड्स की इस सीरीज की कहानी 4 ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो काफी साधारण होते हैं. वहीं कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे इन लोगों के पास अजीबो-गरीब सुपरपावर आ जाती है.

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट4 / 7

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ये सभी मिलकर एक गुम हुए बच्चे की तलाश में जुट जाते हैं. इस दौरान इन लोगों को एक चालाक विलेन का सामना करना पड़ता है. वहीं उस चालाक विलेन से ये लोग अपने शहर की रक्षा भी करते नजर आते हैं.

विज्ञापन

सीरीज का क्लाइमैक्स

सीरीज का क्लाइमैक्स5 / 7

क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा है. अब क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी. ये कोरियन ड्रामा सीरीज नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस सीरीज की कहानी की भी ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 7

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कोरियन सितारे पार्क यून-बिन, चा यून-वू, चोई डे-हून, किम हे-सूक और इम सेओंग-जाए लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

इन सीरीज को छोड़ा पीछे

इन सीरीज को छोड़ा पीछे7 / 7

'द वंडरफूल्स' ने नेटफ्लिक्स पर कई सीरीज को पीछे छोड़ दिया है. इनमें 'बर्लिन एंड द लेडी एर्मिन', 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब', 'ग्लोरी', 'आउटलास्ट द जंगल', 'इफ विशेज कुड किल' और 'जुवेनाइल जस्टिस' जैसी सीरीज शामिल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन