Netflix Trending Show: नेटफ्लिक्स पर नई और पुरानी कई सीरीज ट्रेंड हो रही हैं. इनमें एक रियलिटी शो का नाम भी लिस्ट में शामिल है. इस शो ने रिलीज होते ही पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी इस शो के खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस शो की बात कर रहे हैं?
नेटफ्लिक्स का ट्रेंडिंग शो

2 / 6
नेटफ्लिक्स के इस ट्रेंडिंग रियलिटी शो का नाम 'लॉक अप 2' है. शो के अब तक 3 एपिसोड्स ही रिलीज हुए हैं और ये नंबर 1 बन गया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस शो से जुड़ी कई क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस पसंद भी कर रहे हैं.
शो के होस्ट

3 / 6
'लॉक अप 2' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया इंफ्लुंएसर्स से लेकर टीवी के फेमस सितारे इस शो का हिस्सा हैं. इन सभी सितारों को हर हफ्ते टास्क करके और अपने सीक्रेट्स को पब्लिक के सामने रिवील करके खुद को सेफ करना है.
हर हफ्ते शो से आउट होगा एक कंटेस्टेंट

4 / 6
हर हफ्ते शो से कोई एक कंटेस्टेंट आउट हो जाएगा. वहीं जो कंटेस्टेंट शो के आखिर तक रहेगा वो इस शो का विनर बन जाएगा. वहीं शो के विनर को 1 करोड़ की प्राइज मनी दी जाएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि शो का विनर कौन बनता है.
समय रैना के शो को भी पीछे छोड़ा

5 / 6
'लॉक अप 2' ने रिलीज होते ही समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. समय रैना का ये शो नेटफ्लिक्स पर रितेश देशमुख और फराह खान के शो से काफी पीछे है. समय का शो तीसरे नंबर पर छाया हुआ है.
'लॉक अप' में कैद ये कंटेस्टेंट्स

6 / 6
वहीं 'लॉक अप 2' के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस शो में राम कपूर, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, धीरज धूपर, सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, माधुरी ग्रोवर, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, पामेला सेरेना, आकांक्षा चमोला, वरुण यादव, सूफी मोतीवाला और श्रेष्ठा अय्यर हैं.