Netflix की 6 एपिसोड्स की सीरीज, जिसे देखते ही जाग उठेगी देशभक्ति! रिलीज होते ही बनी नंबर-1

Netflix Top trending Series: 6 एपिसोड्स की सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. इस सीरीज को देखकर आपकी देशभक्ति भी जाग उठेगी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

operation safed sagar trending on netflix
1 / 6

Netflix Top trending Series: नेटफ्लिक्स पर 6 एपिसोड्स की लेटेस्ट सीरीज ने टॉप ट्रेंडिंग में जगह बना ली है. रिलीज होते ही ये सीरीज पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं ये सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज का नाम 'ऑपरेशन सफेद सागर' है. 6 एपिसोड्स की इस सीरीज को मेकर्स ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया है और रिलीज होते ही ये सीरीज पहले नंबर पर छा गई है. इस सीरीज में कारगिल युद्ध की कहानी को दिखाया गया है. जिसके हर सीन को देख आपको अंदर की देशभक्ति जाग उठेगी.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध के बारे में दिखाया है. कारगिल युद्ध में भारतीय वायु सेना के जवानों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए सरहद पार के दुश्मनों के आतंकी मंसूबों को नाकामयाब कर दिया था. इस दौरान कई जांबाज शहीद भी हो गए थे. सीरीज में भी इन्हीं जवानों की कहानी देखने को मिलेगी.

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट4 / 6

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज में जिमी शेरगिल लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं जिमी शेरगिल के साथ-साथ सीरीज में सिद्धार्थ, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, विनय पाठक, मिहिर आहूजा, तारुक रैना और अर्णव भसीन भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इन सभी सितारों ने ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन किया है.

विज्ञापन

इन सीरीज को छोड़ा पीछे

इन सीरीज को छोड़ा पीछे5 / 6

वहीं रिलीज होते ही इस सीरीज ने नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. वहीं कई बड़ी-बड़ी सीरीज को ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है. इनमें अवर स्टिकी लव, इंडियाज गॉट लेटेंट, स्पूकी इन लव, सारे जहां से अच्छा, टीच यू अ लेसन और हसल 5 जैसी सीरीज शामिल हैं.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

'ऑपरेशन सफेद सागर' की कहानी से लेकर स्टारकास्ट की एक्टिंग तक को खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं ये ही वजह है कि हर कोई इस सीरीज को खूब पसंद कर रहा है. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन