1 / 9
Most Popular Pakistani Stars in India
Most Popular Pakistani Stars in India: पाकिस्तान और भारत के बीच चाहे जितनी लड़ाई या विवाद हो जाएं, लेकिन दोनों देशों की संस्कृतियों को जुदा नहीं किया जा सकता. आज भी भारतियों का दिल इन 5 पाकिस्तानी कलाकार के लिए धड़कता हैं. वहीं पाकिस्तानियों को भी कई भारतीय कलाकार पसंद हैं.

2 / 9
पाकिस्तान और भारत के बीच हमेशा राजनीतिक तनाव देखा गया है. दोनों देश राजनीतिक तौर पर एक दूसरे से बात करना तो दूर, बल्कि साथ खड़ा होना भी पसंद नहीं करते. इसके कई कारण सभी को मालूम ही हैं. लेकिन फिर भी यह दोनों देश किसी ना किसी तरह से एक दूसरे से जुड़े हैं.

3 / 9
पाकिस्तान और भारत चाहे जितना भी अलग होने की कोशिश कर ले, मगर एक इतिहास, संस्कृति, बोली, भाषा और जमीन कभी अलग नहीं होने देगी. यह सब एक ही जमीन का भाग है, बस कुछ कारणों से सरहदें बीच में आ गई हैं.

4 / 9
आज भी इन 5 पाकिस्तानी कलाकारों के लिए भारतीय दिल खूब धड़कता है. और यही हाल पाकिस्तानी आवाम का भी है. वे भी भारतीय संस्कृति से जुड़े कई कलाकारों के मुरीद हैं. लेकिन आज हम पाकिस्तानी कलाकारों की बात करेंगे, जिनकी फैन फॉलोइंग भारत में खूब है.

5 / 9
Fawad Khan- ये पाकिस्तान के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. उनकी टीवी ड्रामा 'जिंदगी गुलजार है' और 'हुमसफर' ने भारत में धूम मचा दी थी. बॉलीवुड में 'खूबसूरत', 'कपूर एंड संस' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों से उन्होंने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया. उनकी स्मार्ट लुक्स, शांत अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग की वजह से आज भी लाखों भारतीय फैंस उन्हें फॉलो करते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत मजबूत है.

6 / 9
Mahira Khan- पाकिस्तान की इस एक्ट्रेस को भारत में 'रईस' फिल्म से शाहरुख खान की हीरोइन के रूप में जाना गया. लेकिन 'हुमसफर' ड्रामा से पहले ही वो भारतीय दर्शकों की पसंद बन चुकी थीं. उनकी खूबसूरती, सादगी और मजबूत अभिनय ने सबका दिल जीता. आज भी उनके ड्रामा और फिल्में भारत में खूब देखी जाती हैं. फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं और उनकी हर पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ जाती है.

7 / 9
Hania Amir- हानिया को पाकिस्तान की 'प्रीति जिंटा' कहा जाता है. उनकी क्यूट स्माइल और एनर्जी से भरी एक्टिंग ने भारतीय फैंस को दीवाना बना दिया है. उनके 'पार्वा' और 'ईश्क मुर्शिद' जैसे ड्रामा भारत में बहुत पॉपुलर हुए. सोशल मीडिया पर उनके 18 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनमें बड़ी संख्या भारतीयों की है. वो आज भी युवाओं की फेवरेट हैं.

8 / 9
Ali Zafar- अली अच्छे एक्टर होने के साथ अच्छे गायक भी हैं. 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'तेरे बिन लादेन' और 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों से उन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाया. उनकी गाने जैसे 'मैंने तुझे देखा', 'जिंदगी' और 'वो लड़की' आज भी भारत में सुने जाते हैं. उनकी म्यूजिक और एक्टिंग दोनों की वजह से फैंस बहुत हैं.

9 / 9
Atif Aslam- आतिफ ऐसे सिंगर हैं, जिन्होंने दोनों मुल्कों पर एकछत्र राज किया है. उनकी सिंगिंग के मुरीद सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी कई लोग हैं. आज भी हर किसी की प्लेलिस्ट में आतिफ के गाने की धुन हमेशा रहती है. उनको एक जमाने में अरिजीत सिंह के सामने देखा जाता है.