
1 / 8
JioHotstar Trending Action Movies: जियोहॉटस्टार पर कई फिल्में ट्रेंड हो रही हैं. इनमें एक्शन फिल्में भी शामिल हैं. अगर आप भी एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं तो इन फिल्मों को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. ये फिल्में बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें शाहिद कपूर की फिल्म से लेकर विजय देवरकोंडा तक की फिल्में शामिल हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
ब्लडी डैडी

2 / 8
शाहिद कपूर की 'ब्लडी डैडी' इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस हैं. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ संजय कपूर , डायना पेंटी और रोनित रॉय लीड रोल में हैं.
सलार

3 / 8
प्रभास की 'सलार' भी जियोहॉटस्टार के ट्रेंडिंग एक्शन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रभास के साथ-साथ श्रिया रेड्डी, श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं.
आवेशम

4 / 8
फहद फासिल की ये फिल्म भी एक्शन से भरपूर है. इसमें आपको एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का भी डोज मिलेगा. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें फहद फासिल के साथ मिथुन जय शंकर और साजिन गोपू लीड रोल में हैं.
आईबी71

5 / 8
विद्युत जामवाल की ये फिल्म भी ट्रेंडिंग एक्शन फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ दलीप ताहिल और विशाल जेठवा मुख्य भूमिका में हैं. ये भी वीकेंड पर देखने के लिए बेस्ट चॉइस है.
लाइगर

6 / 8
विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' भी इस एक्शन फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विजय देवरकोंडा के साथ-साथ अनन्या पांडे भी लीड रोल में हैं.
मार्को

7 / 8
उन्नी मुकुंदन की 'मार्को' भी जियो हॉटस्टार की एक्शन ट्रेंडिंग फिल्म की लिस्ट में शामिल है. फिल्म में उन्नी मुकुंदन के साथ-साथ युक्ति थरेजा और कबीर दुहान सिंह लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म फैंस की भी फेवरेट है.
लोका: चैप्टर 1

8 / 8
कल्याणी प्रियदर्शन और दुलकर सलमान की 'लोका: चैप्टर 1' को भी आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. फिल्म को काफी पसंद भी किया गया. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है. कल्याणी प्रियदर्शन और दुलकर सलमान के साथ-साथ नस्लेन के गूफर लीड रोल में हैं.