Prime Video Trending Movie: आपको ऐसी सुपरनेचुरल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन ये ओटीटी पर आते ही हिट हो गई. फिल्म टॉप 5 में ट्रेंड कर रही है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

2 / 8
ओटीटी आज के समय में मनोरंजन का बेहतरीन ऑप्शन बन चुका है. अगर कोई थिएटर में फिल्मों को मिस कर देता है तो वो इसे कुछ दिनों के बाद परिवार के साथ ओटीटी पर देख लेता है. यहां पर हर जॉनर की फिल्म रिलीज की जाती है. ऐसे में आज आपको ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो सुपरनेचुरल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है. इसमें धन पिशाचिनी की बात की जाती है, जो जमीन के गड़े हुए धन की रक्षा करती है लेकिन उसे कुछ लोग लालच की वजह जगा देते हैं और फिर उसका आतंक शुरू हो जाता है. (Photo- Youtube)

3 / 8
दरअसल, हम जिस सुपरनेचुरल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जटाधरा' है. इसे 7 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थी. (Photo- Youtube)

4 / 8
'जटाधरा' का निर्देशन वेंकट कल्याण ने किया है. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ साउथ एक्टर सुधीर बाबू भी लीड रोल में थे. भले ही दोनों एक्टर हिंदी और साउथ के बड़े स्टार थे लेकिन फिर भी उनका स्टारडम इसे फ्लॉप होने से नहीं बचा पाया. (Photo- Youtube)

5 / 8
अब सोनाक्षी और सुधीर बाबू की फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म ओटीटी पर आते ही छा गई है. ये इंडिया में टॉप 5 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. (Photo- Youtube)

6 / 8
बहरहाल, अगर सैकनिल्क की मानें तो फिल्म 'जटाधरा' ने बॉक्स ऑफिस पर इंडिया में 6.6 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 7.25 करोड़ रहा था. (Photo- Youtube)

7 / 8
आपको बता दें कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने धन पिशाचिनी का रोल प्ले किया था, जिसके लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था. (Photo- Youtube)

8 / 8
मेकर्स ने इसमें एक्ट्रेस का धन पिशाचिनी के तौर पर नेगेटिव किरदार दिखाया है लेकिन सोनाक्षी का लुक फिल्म में एक देवी के जैसे दिखा दिया, जो खून पीती है. एक्टिंग की वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया था, लेकिन अब इसे ओटीटी पर लोग पसंद कर रहे हैं. (Photo- Youtube)