Titanic से लेकर Avengers तक... ये हैं इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, दूर-दूर तक नहीं Dhurandhar का नाम

Highest Grossing Films in History: इतिहास की कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंन बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा है और धमाकेदार कमाई की है. आज हम आपको इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...

Highest grossing films
1 / 11
Highest grossing films. image credit- social media

विज्ञापन

अवतार

अवतार2 / 11

इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें 'अतवार' का नाम शामिल है. साल 2009 में आई इस फिल्म ने दुनियाभर में कुल 2.92 बिलियन डॉलर (लगभग 14,600 करोड़ रुपये से ऊपर, उस समय की विनिमय दर के अनुसार) से ज्यादा की कमाई की थी. ये फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी.

विज्ञापन

एवेंजर्स एंडगेम

एवेंजर्स एंडगेम3 / 11

एवेंजर्स: एंडगेम (2019) ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए दुनिया भर में लगभग 2.799 बिलियन डॉलर (18,970 करोड़ रुपये से ज्यादा) का कलेक्शन किया था. भारत में फिल्म ने नेट लगभग 373 करोड़ और ग्रॉस 445 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की थी. ये उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी.

अवतार द वे ऑफ वॉटर

अवतार द वे ऑफ वॉटर4 / 11

'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 2.33 बिलियन डॉलर (लगभग 19,000 करोड़ रुपये से ज्यादा) की कुल कमाई की थी, जिससे यह दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई. भारत में इस फिल्म ने हिंदी और अन्य भाषाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 477 करोड़ रुपये (ग्रॉस) से ज्यादा की कमाई की थी.

विज्ञापन

ने झा 2

ने झा 25 / 11

'ने झा 2' (Ne Zha 2) ने चीनी और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई की है. मार्च 2025 के बीच तक इस फिल्म ने 2 बिलियन डॉलर (लगभग 16,000-17,000 करोड़ रुपये से अधिक) से ज्यादा की कमाई के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है.

टाइटैनिक

टाइटैनिक6 / 11

साल 1997 में रिलीज़ हुई 'टाइटैनिक' फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था, जिसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन दोबारा रिलीज मिलाकर 2.2 बिलियन डॉलर (लगभग 18,000 करोड़ रुपये से अधिक) से ज्यादा है. बता दें कि ये फिल्म 1 बिलियन डॉलर की कमाई पार करने वाली पहली फिल्म बनी थी.

विज्ञापन

स्टार वार्स द फोर्स अवेकेंस

स्टार वार्स द फोर्स अवेकेंस7 / 11

'स्टार वार्स: एपिसोड VII- द फोर्स अवेकेंस' ने दुनिया भर में 2.07 बिलियन डॉलर (लगभग 17,300 करोड़+) से अधिक की कमाई की थी. यह फिल्म उस समय की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर

एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर8 / 11

'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' ने दुनिया भर में लगभग 2.048 बिलियन डॉलर (लगभग 13,500 करोड़ रुपये से अधिक) की ऐतिहासिक कमाई की थी, जिससे यह 2 बिलियन डॉलर के क्लब में शामिल होने वाली पहली सुपरहीरो फिल्म बनी थी.

विज्ञापन

स्पाइडर मैन नो वे होम

स्पाइडर मैन नो वे होम9 / 11

'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 1.92 बिलियन डॉलर (लगभग 15,700 करोड़ रुपये से अधिक) का कलेक्शन किया था. भारत में फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और अपनी रिलीज़ के दौरान 200 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया था.

जूटोपिया 2

जूटोपिया 210 / 11

साल 2025 में रिलीज हुई 'जूटोपिया 2' ने दुनिया भर में 1.87 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है. ये फिल्म अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्मों में से एक बन गई है.

विज्ञापन

इनसाइड आउट 2

इनसाइड आउट 211 / 11

'इनसाइड आउट 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई की है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1.69 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन