
1 / 6
Grammy Awards 2026: आज यानी 1 फरवरी 2026 को 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में किया जा रहा है. ये इवेंट भारत के लिए भी इस बार बेहद खास है. इस बार यानी 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई भारतीय कलाकारों को अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं.

2 / 6
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में एक बार फिर से भारत की पकड़ मजबूत देखी जा सकती है. गौरतलब है कि भारतीय शास्त्रीय, फ्यूजन और कंटेम्परेरी संगीत को वैश्विक स्तर पर पसंद किया जा रहा है और यही वजह है कि एक बार फिर से ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत का जलवा देखने को मिला है.

3 / 6
इस बार अनुष्का शंकर, शक्ति और चारु सूरी को ग्रैमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला है. भारत के इन तीनों कलाकारों ने ग्रैमी में चमक बढ़ा दी है. हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है.

4 / 6
अनुष्का शंकर की बात करें तो सितार वादक अनुष्का शंकर को इस बार दो नॉमिनेशन मिले हैं. अनुष्का शंकर के सहयोगी एपी चैप्टर III: वी रिटर्न टू लाइट (आलम खान और सारथी कोरवार के साथ) को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम के लिए नॉमिनेशन मिला है. इसके अलावा ट्रैक डेब्रेक बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगिरी में जगह बनाई है.

5 / 6
शक्ति की बात करें तो पॉपुलर इंडो-जैज फ्यूजन बैंड शक्ति (जिसमें शंकर महादेवन, जॉन मैक्लॉफ्लिन समेत अन्य शामिल हैं) को उनके एल्बम माइंड एक्सप्लोजन के लिए दो नॉमिनेशन मिले हैं. यह एल्बम बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम में कॉम्पिटीशन कर रहा है, जबकि लाइव ट्रैक शेरनीज़ ड्रीम (लाइव) बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस में नॉमिनेटेड है.

6 / 6
चारु सूरी की बात करें तो वो इंडो-अमेरिकी जैज कंपोजर और पियानिस्ट में उनकी एल्बम शायन के लिए पहली बार ग्रैमी नॉमिनेशन मिला है. इसमें सर्वश्रेष्ठ कंटेम्परेरी इंस्ट्रुमेंटल एल्बम कैटेगिरी शामिल है. वे सिद्धांत भाटिया के साउंड्स ऑफ कुम्भा एल्बम में भी योगदान के रूप में बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम नॉमिनेट है.