Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज को दो दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.
फिल्म कॉकटेल 2

2 / 6
फिल्म 'कॉकटेल 2' की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन ग्रॉस 19.50 करोड़ रुपये और नेट 16.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
टोटल कलेक्शन

3 / 6
फिल्म के टोटल कलेक्शन की अगर बात करें तो दो दिन में इस फिल्म ने 29.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. आज संडे को फिल्म से मोटी कमाई की उम्मीद है.
कॉकटेल को पछाड़ा

4 / 6
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और मजबूत पकड़ बनाई है. फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में साल 2012 में रिलीज हुई 'कॉकटेल' को भी पीछे छोड़ दिया है.
फिल्म को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

5 / 6
इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. तीनों ने ही फिल्म में शानदार काम किया है और फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
कैसा परफॉर्म करेगी फिल्म

6 / 6
हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना होता है और ये कौन-से रिकॉर्ड तोड़ती है या फिर कौन-से रिकॉर्ड बनाती है.