1 / 7
Asha Bhosle Funeral. image credit- social media
Asha Bhosle Funeral: भारत की मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही हैं. 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा ताई ने अपनी आखिरी सांस ली. आज सोमवार को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में आशा भोसले का अंतिम संस्कार होगा. नेताओं, बॉलीवुड सितारों और संगीत प्रेमियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और सभी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.
सचिन तेंदुलकर

2 / 7
आशा भोसले के अंतिम संस्कार से पहले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी वाइफ अंजलि के साथ आशा ताई के अंतिम दर्शन किए हैं. इस दौरान का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है.
मीना मंगेश्कर

3 / 7
आशा भोसले की बहन मीना मंगेश्कर भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंची हैं. इस दौरान मीना मंगेश्कर व्हीलचेयर पर बैठकर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंची हैं.
जनाई भोसले

4 / 7
आशा भोसले के अंतिम संस्कार में जनाई भोसले अपनी दादी को देख फूट-फूटकर रोती नजर आईं. आशा ताई की लाड़ली पोती बार-बार अपनी दादी के चेहरे को देखती रही और खुद को जैसे-तैसे संभालती नजर आईं.
एआर रहमान

5 / 7
एआर रहमान भी आशा ताई के अंतिम संस्कार से पहले उनके आखिरी दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान रहमान के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आई.
मिलिंद सोमन

6 / 7
अभिनेता मिलिंद सोमन भी आशा ताई के निधन से बेहद दुखी है. एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी मैं आशा जी से मिला, वो बहुत वंडरफुल थीं.
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

7 / 7
आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज सोमवार शाम 4 बजे होगा. आशा ताई को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.