Amitabh Bachchan Actress: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पर्दे पर कई हीरोइनों के साथ काम किया है. पर्दे पर जब अमिताभ बच्चन अपनी हीरोइनों के साथ नजर आते थे, तो एक अलग ही माहौल बन जाता था. आज हम आपको बिग बी की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिनकी प्लेन क्रेश में मौत हो गई थी. आइए जानते हैं इनके बारे में...

2 / 7
दरअसल, ये हसीना कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'सूर्यवंशम' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सौंदर्या हैं. सौंदर्या को इस फिल्म से बेहद पॉपुलैरिटी मिली थी.

3 / 7
सौंदर्या ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि खूबसूरत के लिए भी फेमस थीं. एक्ट्रेस को लोगों का बेहद प्यार मिलता था और उनकी फिल्में भी दर्शकों को पसंद आती थीं.

4 / 7
सौंदर्या ने कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है. हालांकि, एक्ट्रेस ने जल्दी ही दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.

5 / 7
साल 2004 में सौंदर्या एक विमान हादसे का शिकार हो गई थीं और इस हादसे में सौंदर्या की जान चली गई थीं. बता दें कि सौंदर्या बेंगलुरु के जक्कुर एयरफील्ड से करीमनगर जा रही थीं.

6 / 7
जैसे ही सौंदर्या की फ्लाइट टैकऑफ की, तो उसके कुछ ही देर बाद विमान में आग लग गई और एक्ट्रेस की मौत हो गई. बताया जाता है कि उस वक्त सौंदर्या प्रेग्नेंट थीं.

7 / 7
इस हादसे में सौंदर्या के साथ उनके भाई अमरनाथ, भाजपा कार्यकर्ता रमेश कदम और पायलट जॉय फिलिप्स भी विमान में मौजूद थे, जिनकी मौत हो गई थी.