Delhi Power Cut Alert: दरियागंज, खानपुर, छतरपुर और पालम समेत दिल्ली के इन इलाकों में 11 जुलाई को घंटों कटी रहेगी बिजली! जानिए आपके एरिया में क्या रहेगी टाइमिंग

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में 11 जुलाई को कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहने वाली है, जिसका असर लाखों लोगों को होगा. जानिए शटडाउन शेड्यूल.

Delhi Power Cut  11 July
1 / 8

देश की राजधानी दिल्ली में बीते कई हफ्तों से बिजली की सेवा को बेहतर बनाए रखने के लिए कई डिविजन में मेंटेनेंस कार्य चल रहे हैं. इस कार्य के कारण दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय बिजली गुल रहती है. इसी कड़ी में बिजली कंपनी ने 11 जुलाई के लिए भी शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें दिल्ली के कई महत्वपूर्ण और घनी आबादी वाले इलाकों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

कौन सी डिस्कॉम कंपनी कटेगी बिजली?

कौन सी डिस्कॉम कंपनी कटेगी बिजली?2 / 8

11 जुलाई को होने वाली बिजली कटौती का पूरा शटडाउन शेड्यूल, BSES ने जारी कर दिया है. BSES ने अपने BRPL और BYPL के अंतर्गत आने वाले कई डिविजन व एरिया के नाम और कटौती की टाइमिंग से जुड़ी जानकारी जारी की है. ताकि वक्त रहते लोग तैयारी कर सके और मेंटेनेंस कार्य के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करे.

विज्ञापन

किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली?

किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली?3 / 8

जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, BRPL के डिविजन, खानपुर, टैगोर गार्डन, पालम, छतरपुर, नजफगढ़, मोहन गार्डन के अंतरग्त आने वाले एरिया में बिजली सेवाएं कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगी. इसके अलावा, BYPL के करावल नगर, पटेल नगर, शंकर रोड और दरियागंज डिविजन के भी कुछ एरिया में बिजली सेवाएं कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगी. हमने शटडाउन शेड्यूल की लिस्ट ऊपर और नीचे की स्लाई में लगा दी है, ताकि आप अपने एरिया का नाम आसानी से चेक कर सकें.

कितने देर के लिए कटेगी बिजली

कितने देर के लिए कटेगी बिजली4 / 8

दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में चलने वाला ये बिजली मेंटेनेंस कार्य के दौरान ज्यादातर इलाकों में सुबह 10 बजे से 12 से 1 बजे तक बिजली गुल रहेंगी. इस दौरान कई महत्वपूर्ण काम होंगे, जिसके पूरा होते ही बिजली सप्लाई सामान्य हो जाएगी.

विज्ञापन

क्या-क्या होगा काम?

क्या-क्या होगा काम?5 / 8

BSES द्वारा चलाए जाने वाले इस मेंटेनेंस कार्य में अलग-अलग इलाकों में 11KV फीडर - केबल रूट पर खुदाई, ट्रांसफॉर्मर - प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (नियमित रखरखाव), ट्रांसफॉर्मर - नेटवर्क अपग्रेडेशन, LT सर्किट - नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर - सिविल कार्य, सिविल कार्य, लोड बैलेंसिंग, पेड़ों की छंटाई, हॉट पॉइंट ठीक करना और प्रोजेक्ट का काम किया जाएगा, ताकि भविष्य में लोगों को बेहतर और बिना किसी रुकावट के बेहतर बिजली सप्लाई मिल सके.

क्यों जरूरी है यह रखरखाव का काम?

क्यों जरूरी है यह रखरखाव का काम?6 / 8

बिजली कंपनी द्वारा इस कार्य को काफी जरूरी माना जा रहा है, क्योंकि इससे भविष्य में होने वाली दुर्घटना, ओवर लोड आदि जैसी समस्या से मुक्ति मिल सकेगी. रिपोर्ट बताते हैं कि इस साल बिजली की खपत पिछले रिकॉर्ड की तुलना में कहीं ज्यादा मापा गया है. ऐसे में बिजली की तारों, ट्रांसफॉर्मर की मेंटेनेंस काफी जरूरी हो जाता है.

विज्ञापन

बिजली कट से पहले क्या करें?

बिजली कट से पहले क्या करें?7 / 8

इस निर्धारित पावर कट से पहले कुछ जरूरी तैयारियों को अंजाम देना काफी जरूरी है, ताकि अगर मेंटेनेंस कार्य में किसी तरह की देरी हो, तो स्थिति आपको परेशान न करे. बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते अपने फोन, लैपटॉप, इन्वर्टर पहले ही चार्ज कर लें. साथ ही, पानी की टंकी को भी भर कर रखें.

बिजली आते ही क्या नहीं करना है?

बिजली आते ही क्या नहीं करना है?8 / 8

पावर कट के बाद जब बिजली की सप्लाई नॉर्मल हो जाती है, तो अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो कई बार खतरनाक साबित हो जाती है. बता दें कि बिजली आते ही एक साथ, भारी उपकरणों- एसी, गीजर, मोटर आदि का चालू न करें, और न ही इन्हें पावर कट के दौरान खुला छोड़ें. अक्सर लोग पावर कट के दौरान इन उपकरणों को चालू छोड़ देते हैं, ताकि जब बिजली आएगी, तो यह खुद चालू हो जाएंगे. लेकिन बता दें कि पावर कट के बाद बिजली आने पर कई बार अचानक हाई-वोल्टेज की समस्या बन जाती है, जिससे शॉर्ट सर्किट हो जाता है. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: दरियागंज, पालम, हौज खास, पंजाबी बाग समेत दिल्ली के इन इलाकों में 10 जुलाई को घंटों कटेगी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन