दरियागंज, पालम, हौज खास, पंजाबी बाग समेत दिल्ली के इन इलाकों में 10 जुलाई को घंटों कटेगी बिजली! तुरंत चेक करें अपने एरिया का नाम

10 जुलाई को दिल्ली के विभिन्न जगहों पर अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाने वाली है. इसका मुख्य कारण बिजली लाइन का मेंटेनेंस करना है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं उन इलाकों के नाम और शटडाउन शेड्यूल.

Delhi Power Cut Alert News Latest Update 10 July
1 / 7
10 जुलाई को दिल्ली में कहां कटेगी बिजली?

राजधानी दिल्ली में पिछले कई हफ्तों से अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती की समस्या देखने को मिल रही है. अब 10 जुलाई 2026 को भी कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगी. बिजली कंपनी BSES ने मेंटेनेंस कार्य के (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL and BYPL on :- 10-07-2026) चलते शटडाउन शेड्यूल जारी किया है.  

विज्ञापन

क्यों कटेगी बिजली?

क्यों कटेगी बिजली?2 / 7

बिजली कटौती का मुख्य कारण लाइनों की मरम्मत, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर की जांच और जरूरी तकनीकी कार्य बताए गए हैं. इन कामों के जरिए बिजली सप्लाई को ज्यादा सुरक्षित और बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि भविष्य में फॉल्ट की समस्या कम हो सके.

विज्ञापन

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई3 / 7

10 जुलाई को BSES के BRPL (BSES Rajdhani Power Limited) और BYPL (BSES Yamuna Power Limited) क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगी. जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार पालम, हौज खास, टैगोर गार्डन, मोहन गार्डन, छतरपुर, जनकपुरी, पंजाबी बाग, मुंडका, दरियागंज और पटेल नगर डिविजन में आने वाले कई एरिया में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती होगी, बिजली कंपनियों की ओर से यह शटडाउन नेटवर्क अपग्रेडेशन, लाइन मेंटेनेंस और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए लिया जा रहा है.

इन क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर होगी बिजली कटौती

इन क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर होगी बिजली कटौती4 / 7

शेड्यूल के अनुसार कुछ इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर तक बिजली बंद रह सकती है, जबकि कई क्षेत्रों में 10 बजे से 1 बजे या दोपहर 2 बजे तक सप्लाई प्रभावित होने की संभावना है. उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने क्षेत्र के अनुसार समय जरूर जांच लें. मुंडका: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक, जनकपुरी: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, छतरपुर: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, पंजाबी बाग: सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक, मोहन गार्डन: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक (कुछ क्षेत्रों में), पालम: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, हौज खास: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, टैगोर गार्डन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, दरियागंज: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, पटेल नगर: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक.

विज्ञापन

किस तरह का काम किया जाएगा?

किस तरह का काम किया जाएगा?5 / 7

बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में LT सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन, नए LT टैब सर्किट लगाने, ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन, RMU मेंटेनेंस और प्रोजेक्ट वर्क जैसे कार्य किए जाएंगे. इन तकनीकी सुधारों का उद्देश्य बिजली नेटवर्क को मजबूत बनाना है, जिससे आने वाले समय में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सके.

बिजली कटौती से पहले क्या करें?

बिजली कटौती से पहले क्या करें?6 / 7

बिजली बंद होने से पहले जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज कर लें, इन्वर्टर की बैटरी जांच लें और पानी की जरूरत पहले पूरी कर लें.

विज्ञापन

बिजली आने के बाद भी रखें सावधानी

बिजली आने के बाद भी रखें सावधानी7 / 7

मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई धीरे-धीरे सामान्य अक्सर होती है. उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि बिजली आने के तुरंत बाद सभी उपकरण एक साथ चालू न करें. पहले जरूरी उपकरणों को चालू करें, ताकि अचानक लोड बढ़ने से परेशानी न हो. यह भी पढ़ें:  Delhi Power Cut Alert: 9 जुलाई को करावल नगर, पटेल नगर, मयूर विहार, पालम समेत दिल्ली

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन