
1 / 9
The Heist of the Century Movie: कुछ चोरियां सदी की सबसे बड़ी डकैती कहलाती है. प्लानिंग-प्लॉटिंग के साथ फिल्म का सस्पेंस आपके होश उड़ा देगा. डकैतों का बैंक में चोरी करने का प्लान हैरान भी कर सकता है और रोमांच भी पैदा करेगा. इसको IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है.

2 / 9
कई लोगों को सस्पेंस-थ्रिलर वाली फिल्में काफी पसंद होती हैं. चोरी करना, प्लानिंग-प्लॉटिंग लोगों को काफी रोमांचक लगते हैं. अगर आप भी इसी तरह की फिल्में देखने के शौकीन हैं तो 2020 में आई यह कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म आपको काफी मजेदार लगने वाली है.

3 / 9
यह फिल्म एक ऐसी सच्ची कहानी पर बनी है जो हंसी और रोमांच से भरी है. फिल्म का नाम है The Heist of the Century (असली नाम: El robo del siglo). यह अर्जेंटीना की 2020 की कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है. IMDb पर इसकी रेटिंग 7.1 है, जो बताती है कि दर्शकों को यह बहुत पसंद आई. फिल्म में मजेदार प्लानिंग, चालाकी और पुलिस के साथ चतुराई से खेल दिखाया गया है.

4 / 9
फिल्म की कहानी के अनुसार, 2006 में अर्जेंटीना के एक शहर एकासुसो में Banco Río बैंक की सबसे बड़ी चोरी हुई. कुछ चोरों ने दिन के उजाले में बैंक पर हमला किया. वे असली हथियार नहीं, बल्कि नकली हथियार लेकर गए. उन्होंने बैंक में घुसकर 23 लोगों को बंधक बनाया और 147 लॉकर तोड़कर लाखों डॉलर, सोना और जेवर लूट लिए.

5 / 9
लेकिन सबसे मजेदार बात यह थी कि पुलिस को पूरी तरह बेवकूफ बनाया गया. चोर इतने स्मार्ट थे कि वे घंटों तक बैंक में रहे और पुलिस को लगा कि वे अभी भी अंदर हैं, जबकि वे निकल चुके थे. फिल्म में चोरी करने की प्लानिंग-प्लॉटिंग आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगी.

6 / 9
फिल्म में मुख्य किरदार फर्नांडो (डिएगो पेरेटी) और लुइस मारियो (गिलर्मो फ्रांसेला) हैं. फर्नांडो एक मार्शल आर्ट टीचर है जो नई जिंदगी चाहता है. वह इस बड़े प्लान को बनाता है. टीम छोटी लेकिन बहुत चालाक है. वे बैंक में घुसते हैं, बंधक बनाते हैं, लेकिन कोई खून-खराबा नहीं होता.

7 / 9
फिल्म में टेंशन के साथ साथ हंसी मजाक भी शामिल है. पुलिस वाला नेगोशिएटर काफी भटकता है. उसे लगता है कि वो चोरों को घुमा रहा है, जबकि उल्टा चोर उसे घुमा रहे होते हैं.

8 / 9
यह फिल्म मजेदार है क्योंकि यह सच्ची घटना पर बनी है. चोरों की प्लानिंग इतनी कमाल की है कि देखते रह जाते हैं. पुलिस को बार-बार चकमा मिलता है, जो हंसी लाता है. कोई ज्यादा हिंसा नहीं, बस दिमाग का खेल है. अगर आपको Money Heist जैसी कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म जरूर देखें.

9 / 9
यह 1 घंटा 54 मिनट की है और पूरी तरह मनोरंजन देती है. इस फिल्म में चोरों का दिमाग और चोरी होते समय होने वाली भगदड़ के बारे में आप विस्तार से जान सकेंगे.