
1 / 6
Dhirendra Krishna Shastri Mulank 4: बहुत ही कम उम्र में बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री ने दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली. बाबा लोगों की परेशानियां सुनते हैं और उनका समाधान एक पर्ची पर लिख देते हैं. अपनी परेशानियों से छुटकारा पाने व प्रवचन सुनने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लोग धीरेंद्र शास्त्री की कथा में पहुंचते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1969 को हुआ है, जिस हिसाब से उनका मूलांक 4 है. आज हम आपको मूलांक 4 वालों की खासियत, कमियां, लकी और अनलकी चार्ट के बारे में बताने जा रहे हैं. (Photo Credit- Social Media)

2 / 6
मूलांक और स्वामी ग्रह- अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 को हुआ है, उनका मूलांक 4 और स्वामी ग्रह राहु है. इन लोगों का बहुत ही कम उम्र में धर्म की तरफ झुकाव बढ़ जाता है. ये मोह-माया व इच्छाओं से मुक्त होकर संतोष से अपना जीवन जीते हैं. (Photo Credit- Pinterest)

3 / 6
मूलांक 4 वाली की खूबियां और स्वभाव- मूलांक 4 के लोग चतुर होते हैं, जो अपने तेज दिमाग से हर परेशानी का समाधान ढूंढ़ लेते हैं. ये लोग जीवन में कुछ ऐसा करते हैं, जिस कारण इन्हें मरने के बाद भी याद रखा जाता है. हालांकि, इनका स्वभाव क्रोधी होता है. ये आसानी से लोगों पर भरोसा नहीं करते हैं, बल्कि सोच-समझकर फैसले लेते हैं. (Photo Credit- Pinterest)

4 / 6
मूलांक 4 वालों की कमियां- अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 4 के लोगों के ऊपर कुछ अलग करने का जुनून होता है, जिस कारण ये जोखिम उठाने से डरते नहीं हैं. ऐसे में कई बार इन्हें बेवजह मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा ये लोग बहुत ही जल्दी चीजों और रिश्तों से अलग हो जाते हैं. ऐसे में खुद को मुश्किल समय में अकेला पाते हैं. (Photo Credit- Pinterest)

5 / 6
मूलांक 4 वालों का लकी रंग, अंक और करियर- नीला रंग मूलांक 4 वालों के लिए लकी होता है, जबकि 2, 4, 6 और 8 इनके भाग्यशाली अंक हैं. मान्यता के अनुसार, मूलांक 4 के लोगों के लिए इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट, राजनीति, बैंकिंग, IT और धर्म से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाना शुभ रहता है. (Photo Credit- Freepik)

6 / 6
मूलांक 4 वालों का अनलकी रंग और अंक- जिन लोगों का मूलांक 4 है, उन्हें लाल रंग के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए. साथ ही लाल रंग का कोई सामान अपने साथ न रखें. इसके अलावा अपने जीवन से जुड़े जरूरी फैसले 9 तारीख को लेने से बचें. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (Photo Credit- Pinterest)