कार चलाते समय वाइब्रेट कर रहा स्टीयरिंग? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं कारण

क्या आपकी कार का स्टीयरिंग चलते समय कांपता है? इसे मामूली समस्या समझना भारी पड़ सकता है. जानते हैं ऐसा होना कितना खतरनाक हो सकता है.

Car Steering
1 / 6

 

अगर कार चलाते समय स्टीयरिंग में कंपन या वाइब्रेशन महसूस होने लगे, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. यह छोटी समस्या आगे चलकर बड़ी खराबी में बदल सकती है. कई बार लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना जेब पर भारी पड़ सकता है.

विज्ञापन

गलत तरीके से कार चलाना भी बनता है वजह

गलत तरीके से कार चलाना भी बनता है वजह2 / 6

लंबे समय तक खराब सड़कों पर गाड़ी चलाने या रफ ड्राइविंग करने से कार के कई पार्ट्स पर असर पड़ता है. ऐसी स्थिति में धीरे-धीरे स्टीयरिंग में कंपन शुरू हो सकता है. मौसम में ज्यादा बदलाव होने पर भी यह परेशानी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

सस्पेंशन खराब होने पर बढ़ती है दिक्कत

सस्पेंशन खराब होने पर बढ़ती है दिक्कत3 / 6

अगर कार का सस्पेंशन सिस्टम खराब हो जाए, तो गाड़ी चलाते समय स्टीयरिंग में वाइब्रेशन महसूस होने लगता है. समय रहते इसे ठीक न करवाने पर कार के दूसरे हिस्सों पर भी असर पड़ सकता है और रिपेयर का खर्च बढ़ सकता है. ये भी पढ़ें- क्या पहाड़ों की चढ़ाई झेल पाएगी आपकी इलेक्ट्रिक कार? EV से जाने के पहले जान लें 5 कड़वे सच

व्हील अलाइनमेंट बिगड़ने से आता है कंपन

व्हील अलाइनमेंट बिगड़ने से आता है कंपन4 / 6

कार के पहियों का अलाइनमेंट सही न होने पर भी स्टीयरिंग हिलने लगता है. इस दौरान कार एक तरफ खिंचने लगती है और ड्राइविंग में असहज महसूस होता है. इससे बचने के लिए समय-समय पर व्हील अलाइनमेंट जरूर चेक करवाना चाहिए.

विज्ञापन

ब्रेक रोटर की खराबी भी हो सकती है कारण

ब्रेक रोटर की खराबी भी हो सकती है कारण5 / 6

अगर ब्रेक लगाते समय स्टीयरिंग में ज्यादा कंपन महसूस हो, तो इसकी वजह ब्रेक रोटर की खराबी हो सकती है. ब्रेक रोटर और ब्रेक पैड मिलकर गाड़ी की स्पीड कंट्रोल करते हैं. इनमें दिक्कत आने पर स्टीयरिंग में वाइब्रेशन शुरू हो सकता है. ये भी पढ़ें- बाइक से चाहिए अच्छा माइलेज, तो तुरंत कीजिए ये 5 जरूरी काम; एक हफ्ते में दिख जाएगा असर

समय पर जांच करवाना है जरूरी

समय पर जांच करवाना है जरूरी6 / 6

स्टीयरिंग में वाइब्रेशन की समस्या को नजरअंदाज करने से कार की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. बेहतर होगा कि ऐसी परेशानी दिखते ही कार की जांच करवा ली जाए, ताकि बड़ी खराबी और ज्यादा खर्च से बचा जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन