
1 / 9
Amitabh Bachchan Iconic Looks: महानायक अमिताभ बच्चन के कुछ ऐसे लुक्स हैं, जिन्हें पहचानना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन होता है. उन्होंने कई फिल्मों में ऐसे लुक्स दिए हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान है. उनकी आने वाली फिल्म कल्कि का लुक भी काफी धांसू है.

2 / 9
अमिताभ बच्चन जी बॉलीवुड के महानायक हैं. उन्होंने कई फिल्मों में ऐसे लुक दिए हैं जो देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. उनका असली चेहरा छिप जाता है और किरदार पूरी तरह नजर आता है. यहां हम बात करेंगे उनकी 5 ऐसी फिल्मों के क्लासिक लुक की, जहां उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है. (Credit- Pinterest)

3 / 9
Black- फिल्म Black में अमिताभ बच्चन ने माइकल मैकगिल नाम के अंधे और बुजुर्ग शिक्षक का किरदार निभाया. उनका लुक बहुत सादा लेकिन गहरा था. काले कपड़े, काली टोपी, सफेद दाढ़ी और गंभीर चेहरा. आंखों में दर्द और प्यार साफ दिखता था. ये लुक इतना अलग था कि लोग उन्हें देखकर पहचान नहीं पाते थे. उनकी एक्टिंग ने फिल्म को यादगार बनाया. (Credit- Pinterest)

4 / 9
Paa फिल्म में अमिताभ बच्चन ने प्रोगेरिया नाम की बीमारी से पीड़ित 13 साल के बच्चे का रोल किया. वो 6 फुट 2 इंच लंबे हैं, लेकिन मेकअप से छोटे, गंजे और कमजोर दिखे. लाल-चेक शर्ट, चश्मा और बच्चे जैसी मासूमियत. ये ट्रांसफॉर्मेशन इतना कमाल का था कि शुरू में कई लोगों को यकीन नहीं हुआ. ये लुक उनके करियर का सबसे अनोखा था. (Credit- Pinterest)

5 / 9
Gulabo Sitabo में अमिताभ बच्चन ने मिर्जा नाम के कंजूस और बुजुर्ग लैंडलॉर्ड का किरदार निभाया. लंबी सफेद दाढ़ी, मोटा नाक, पुराने चश्मे, सिर पर गमछा और पुराने लखनवी कपड़े. पूरा लुक लखनऊ के पुराने मियां जैसा था. वो इतने बदल गए थे कि पहचानना नामुमकिन हो गया. ये किरदार मजेदार लेकिन गहरा था. (Credit- Pinterest)

6 / 9
102 Not Out में अमिताभ बच्चन 102 साल के दादा बने. सफेद लंबी दाढ़ी, चश्मा, साधारण कपड़े और चुलबुले अंदाज. वो रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जवान दिल रखते हैं। उनका लुक बूढ़ा था लेकिन एनर्जी से भरा. फिल्म में उनका बेटा 75 साल का था, फिर भी दादा ज्यादा जवान दिखते थे. ये लुक हंसी और इमोशन दोनों देता है. (Credit- Pinterest)

7 / 9
Kalki 2898 AD में अमिताभ बच्चन ने महाभारत के योद्धा अश्वत्थामा का रोल किया. लंबे सफेद बाल, बड़ी दाढ़ी, माथे पर लाल तिलक और योद्धा का लुक. विज्ञान-फंतासी फिल्म में उनका किरदार अमर और शक्तिशाली था. मेकअप से वो हजारों साल पुराने लगते थे. ये लुक देखकर लोग दंग रह जाते हैं. (Credit- Pinterest)

8 / 9
जल्द ही Big B फिल्म Kalki 2898 AD पार्ट 2 में अश्वत्थामा के रोल में नजर आने वाले हैं. हाल ही में उनकी फोटो और मेकअप से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. पिछले दिनों वे अपनी पोशाक में कमल हसन से गले मिलते हुए नजर आए. (Credit- Pinterest)

9 / 9
अमिताभ बच्चन सदी के महानायक कहलाए जाते हैं. उनकी जवानी में भी हर एक फिल्म का किरदार बड़ा अलग होता था. चाहे वो यंग एग्री मैन हों, या अमर अकबर एन्थनी का चुलबुला किरदार, अमिताभ ने अपनी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक हर किरदार बखूबी निभाया है. (Credit- Pinterest)