
1 / 8
7 South Indian Gangster drama Movies: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों गैंगस्टर मूवीज का क्रेज बढ़ता जा रहा है. दर्शकों को भी इन फिल्मों में काफी इंटरेस्ट आ रहा है. हाल-फिलहाल के दिनों में 'टॉक्सिक' काफी चर्चा में हैं, जिसे 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा. ऐसे में इस खास मौके पर आपको साउथ की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें भरपूर गैंगस्टर ड्रामा देखने के लिए मिला है. इन फिल्मों के आगे तो 'पुष्पा' और 'केजीएफ' तक को भूल जाएंगे. चलिए बताते हैं उनके बारे में...

2 / 8
'आरण्य कांडम' एक तमिल गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसे साल 2010 में रिलीज किया गया था. इसमें जबरदस्त एक्शन के साथ ही एक शानदार कहानी देखने के लिए मिली थी. इसकी कहानी जैकी श्रॉफ के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें दो माफिया की धमाकेदार टक्कर देखने के लिए मिलती है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 मिली हुई है. (Photo- IMDb)

3 / 8
तमिल फिल्म 'कैथी' एक शानदार एक्शन फिल्म है. इसमें एक ऐसे इंसान की कहानी देखने के लिए मिल रही है, जो जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने वाला होता है. दो गैंगस्टर के बीच इस कहानी को बुना गया है, जिसकी IMDb रेटिंग भी 8.4 है. इसका हिंदी रीमेक भी आ चुका है. अजय देवगन ने हिंदी में 'भोला' बनाया था. (Photo- IMDb)

4 / 8
फिल्म 'वडा चेन्नई' को साल 2018 में रिलीज किया गया था. इसमें धनुष ने लीड रोल प्ले किया था. फिल्म के कैरम खेलने वाले खिलाड़ी के गैंगस्टर बनने की कहानी को दिखाया गया है, जो दो गैंग के बीच लड़ता है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 8.4 है. (Photo- IMDb)

5 / 8
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म Pudu Pettai भी एक बेहतरीन गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें धनुष ने शानदार रोल प्ले किया था. इसकी कहानी धनुष के इर्द-गिर्द ही घूमती है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है. (Photo- IMDb)

6 / 8
कन्नड़ फिल्म Ulidavaru Kandanthe को साल 2014 में रिलीज किया गया था. इसकी कहानी एक जर्नलिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो केस के जांच के लिए कई रास्तों से गुजरता है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है. (Photo- IMDb)

7 / 8
2017 में रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम वेधा' एक शानदार गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति ने लीड रोल प्ले किया था. इसकी कहानी एक पुलिस वाले और गैंगस्टर की तलाश पर आधारित है. फिल्म में मजेदार एक्शन के साथ ही ट्विस्ट भी हैं. इसकी IMDb रेटिंग 8.2 रेटिंग है. (Photo- IMDb)

8 / 8
महेश बाबू स्टारर फिल्म 'पोकिरी' के ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसमें एक्टर के ड्यूल किरदारों को पसंद किया गया था. मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और सफल भी रही थी. इसकी IMDb रेटिंग 8 है. इसमें महेश बाबू और विजय के बीच कमाल की टक्कर देखने के लिए मिलती है. (Photo- IMDb)