
1 / 7
WWE का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. कई कहानियां हैं जिन्होंने स्टार्स की किस्मत बदल दी. कंपनी में अनेक तरह के कार्य करने वाले लोग मौजूद रहते हैं. इनमें से एक सिक्योरिटी गार्ड्स भी होते हैं. आपने देखा होगा कि जब रिंग में टॉप रेसलर्स के बीच पंगा होता है तो गार्ड्स को आकर उन्हें पकड़ना होता है. कुछ गार्ड्स ऐसे होते हैं जिनके लिए उनके स्टारडम का ये पहला कदम होता है. यहां हम आपको छह सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो पहले सिक्योरिटी गार्ड्स थे, लेकिन बाद में WWE के चैंपियन बने.

2 / 7
ब्रॉन ब्रेकर कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं. बहुत कम समय में उन्होंने बड़ा नाम बना लिया है. पॉल हेमन के साथ वो काम कर रहे हैं. 2021 तक उन्होंने कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड्स की भूमिका निभाई थी. इसके बाद NXT में उन्होंने बढ़िया काम किया. मेन रोस्टर में दो बार उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती

3 / 7
डेमियन प्रीस्ट WWE में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत चुके हैं. अब वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. 2014 में WWE में सिक्योरिटी गार्ड्स के रूप में काम करते थे. स्टेफनी मैकमैहन के एक सैगमेंट में उन्हें देखा गया था. प्रीस्ट ने अपनी मेहनत के बल पर बड़ा नाम बनाया है.

4 / 7
डेनियल ब्रायन का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. फ्यूचर में उन्हें हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा. ब्रायन को बड़ा स्टार बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी. 2003 में उन्होंने WWE में सिक्योरिटी गार्ड्स की भूमिका निभाई थी. ब्रायन को WWEमें उनके यस मोमेंट के लिए जाना जाता है.

5 / 7
ट्रिक विलियम्स ने हाल ही में मेन रोस्टर में एंट्री की है. इससे पहले उन्होंने NXT में चैंपियनशिप जीता. मेन रोस्टर में भी उन्हें बड़ा पुश दिया जाने वाला है. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. 2021 तक विलियम्स ने भी NXT में सिक्योटिरी गार्ड्स की भूमिका निभाई है.

6 / 7
एलए नाइट भी अब रेसलिंग वर्ल्ड में कापी पॉपुलर हो चुके हैं. मेन रोस्टर में उन्होंने यूएस चैंपियनशिप जीती है. मौजूदा समय में वो वर्ल्ड टाइटल डिजर्व करते हैं. 2011 में वो भी सिक्योरिटी गार्ड्स थे. सीएम पंक के सैगमेंट में उन्हें कई बार देखा गया. आज वो पंक के साथ ही मुकाबला कर चुके हैं.

7 / 7
जॉनी गार्गानो का NXT में सफर शानदार रहा. कई बार वो चैंपियन रहे. मेन रोस्टर में भी वो धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं. NXT में एक्शन से पहले 2010 में गार्गानो भी कई बार सिक्योरिटी गार्ड्स का रोल निभा चुके हैं. फैंस को उस समय पता नहीं था कि एक दिन गार्गानो बड़े रेसलर बन जाएंगे.