
1 / 7
Royal Rumble Stats : WWE Royal Rumble 2026 का सऊदी अरब में सफल समापन हो गया है. फैंस को चार जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले. मेंस रंबल मैच में रोमन रेंस ने बाजी मारी. वहीं वुमेंस रंबल मैच की विजेता लिव मॉर्गन बनीं. दोनों को कंपनी ने तगड़ा पुश दिया है. शो में दो अन्य मुकाबले भी रोमांचक रहे. ब्रॉक लैसनर भी रंबल मैच में नज़र आए. हमेशा की तरह इस बार भी Royal Rumble में कुछ रोचक आंकड़े देखने को मिले. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

2 / 7
WWE Royal Rumble 2026 में रोमन रेंस का जलवा देखने को मिला. मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने 26वें नंबर पर एंट्री की. रेंस करीब 16 मिनट तक मैच में रहे और अंत में विजेता बने. रेंस ने मुकाबले में पांच एलिमिनेशन किए. अब रंबल मैचों में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन के मामले में वो दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनका आंकड़ा 41 पहुंच चुका है. उनसे आगे सिर्फ केन हैं जिन्होंने 45 एलिमिनेशन अपने करियर में किए हैं.

3 / 7
21 साल के जे'वॉन एवंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच में अपना जलवा दिखाया. उन्होंने अपने एक्शन से बता दिया कि वो फ्यूचर स्टार हैं. एंवस ने मुकाबले में 8वें नंबर पर एंट्री की. वो 40 मिनट और 58 सेकेंड तक मैच में बने रहे. उन्हें रैंडी ऑर्टन ने एलिमिनेट किया. एवंस 2026 मेंस रॉयल रंबल मैच के आयरन मैन रहे. उनसे ज्यादा समय तक रिंग में कोई नहीं टिक पाया.

4 / 7
वुमेंस रॉयल रंबल मैच में शार्लेट फ्लेयर ने अपना दम दिखाया. उन्होंने पहले नंबर पर एंट्री की थी. फ्लेयर ने दो स्टार्स को एलिमिनेट किया. वो मैच में 59 मिनट और 49 सेकेंड तक रही. इस तरह वो 2026 वुमेंस रॉयल रंबल मैच की आयरन वुमेन बनीं. फ्लेयर को बड़ी मुश्किल से लैश लीजेंड ने एलिमिनेट किया.

5 / 7
मेंस रॉयल रंबल मैच में सबसे पहले नंबर पर ओबा फेमी ने एंट्री की थी. उन्होंने अपनी ताकत दिखाई और शुरुआत में ही पांच स्टार्स को एलिमिनेट कर दिया. फेमी को ब्रॉक लैसनर ने रिंग से बाहर फेंका. मेंस रंबल मैच में फेमी और रोमन रेंस ने पांच-पांच एलिमिनेशन किए. दोनों इस बार बराबरी पर रहे.

6 / 7
वुमेंस रॉयल रंबल मैच मे लैश लीजेंड ने अपनी ताकत दिखाई. उन्होंने अपने विरोधियों को खूब पीटा. वुमेंस रंबल मैच में सबसे ज्यादा एलिमिशेन करने वाली स्टार लीजेंड बनीं. उन्होंने पांच स्टार्स को रिंग से बाहर किया. उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें फ्यूचर में बड़ा पुश दिया जा सकता है.

7 / 7
लिव मॉर्गन को इस बार WWE ने बड़ा पुश दिया है. उन्होंने अपने करियर में पहली बार वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीता. मॉर्गन ने 14वें नंबर पर एंट्री की थी. इस नंबर पर रंबल मैच जीतने वाली वो पहली स्टार बनी हैं. मॉर्गन रिंग में करीब 44 मिनट तक रहीं. उन्होंने मुकाबले में तीन एलिमिनेशन किए.